झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली का आरोप, 7 दिन में गैंग पर दूसरी एफआईआर

Indore Crime News: इंदौर के थाना बाणगंगा में अनवर खान और उसके साथियों के खिलाफ सात दिनों के भीतर दूसरा एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज हुआ है। एमपीईबी के एक अधिकारी ने इस मामले में एफ़आईआर दर्ज करवाई थी ।
Indore Police investigating Current Expose editor Anwar Khan and his associates after a second extortion case was registered at Banganga Police Station.
इंदौर का बाणगंगा थाना (फोटो सोर्स - नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Indore Extortion Gang: इंदौर में वसूली गैंग के अनवर खान और उसके साथियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। थाना बाणगंगा पुलिस ने सात दिनों के भीतर उनके खिलाफ एक्सटॉर्शन का दूसरा मामला दर्ज किया है। इस बार शिकायत एमपीईबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पहले से दर्ज प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नए मामले में भी तथ्यों की जांच की जा रही है।

एमपीईबी अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता एमपीईबी के कार्यपालक निदेशक शिवलाल करवाडिया ने आरोप लगाया है कि अनवर खान और उसके साथियों ने उनके खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें प्रकाशित कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने उन्हें बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर जून 2024 से फरवरी 2026 के बीच करीब 1.5 लाख रुपये की अवैध वसूली की। शिकायत के अनुसार फीस के नाम पर भी 70 हजार रुपये लिए गए।

पहले से पुलिस रिमांड पर हैं आरोपी

पुलिस के मुताबिक अनवर खान और सिद्दीक खान पहले से ही एक अन्य एक्सटॉर्शन मामले में न्यायालय के आदेश पर बाणगंगा थाना पुलिस रिमांड में हैं। वहीं, इस प्रकरण में फारुख खान को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े दस्तावेजों व अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है।

यह भी पढें:

अन्य कई शिकायतें सामने आने की आशंका

बाणगंगा पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान इस तरह के अन्य पीड़ित भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल दर्ज शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच जारी है। इंदौर पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिकायत में लगाए गए सभी आरोप जांच के दायरे में हैं और उनका सत्यापन किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com