- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Shipra Parikrama Ujjain Sadanir Samagam Bhopal Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan
जल गंगा संवर्धन अभियान: उज्जैन में 25-26 मई को शिप्रा परिक्रमा, भोपाल में 27 मई से होगा सदानीर समागम
Ram Tiwari On Shipra Parikrama: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उज्जैन में 25-26 मई को शिप्रा परिक्रमा कार्यक्रम होगा। भोपाल में 27 मई से सदानीर सामगम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में CM शामिल होंगे।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन

राम तिवारी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Ujjain Shipra Parikrama: मध्यप्रदेश में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उज्जैन और भोपाल में बड़े सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सांस्कृतिक सलाहकार राम तिवारी ने भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1 लाख 77 हजार 121 जल संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं। अभियान का उद्देश्य नदियों, तालाबों और पारंपरिक जल संरचनाओं का संरक्षण करते हुए समाज को जल आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।
25-26 मई को उज्जैन में शिप्रा परिक्रमा
धार्मिक नगरी उज्जैन में गंगा दशमी के अवसर पर 25 और 26 मई को भव्य शिप्रा परिक्रमा आयोजित की जाएगी। परिक्रमा की शुरुआत रामघाट से होगी और यह शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकलेगी। आयोजन में लोकगायिका मैथिली ठाकुर सहित कई सांस्कृतिक कलाकार भाग लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
महाकाल पार्किंग जमीन विवाद पर चिंतामणि मालवीय का जवाब, कहा- कोई क्रिकेट खेल ले तो वो मैदान उसका नहीं हो जाता
मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप, आज कई जिलों में लू का अलर्ट, नौगांव में पारा 47 डिग्री पहुंचा
भोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
MP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे और शिप्रा नदी संरक्षण का संदेश देंगे। आयोजन का उद्देश्य शिप्रा नदी के प्रति जनजागरुकता बढ़ाना और जल संरक्षण को सामाजिक सहभागिता से जोड़ना है।
ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव 2026 का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से शुरू हो रही है EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग; प्रशासन अलर्ट
भोपाल में 27 मई से 2 जून तक सदानीर समागम
वहीं भोपाल में वीर भारत न्यास द्वारा 27 मई से 2 जून तक सदानीर समागम का आयोजन किया जाएगा। इस समागम में जल संरक्षण, संस्कृति, पर्यावरण और समाज की सहभागिता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। राम तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश जल संरक्षण के क्षेत्र में नया इतिहास रच रहा है और जल गंगा संवर्धन अभियान अब जनभागीदारी का व्यापक अभियान बन चुका है।
Shipra parikrama ujjain sadanir samagam bhopal jal ganga sanvardhan abhiyan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जल गंगा संवर्धन अभियान: उज्जैन में 25-26 मई को शिप्रा परिक्रमा, भोपाल में 27 मई से होगा सदानीर समागम
May 20, 2026 | 08:22 AMहार से निराश ऋषभ पंत के बिगड़े बोल, LIVE इंटरव्यू में दे दी गाली, BCCI का एक्शन तय! देखें VIDEO
May 20, 2026 | 08:05 AMयूपी के भाजपा विधायक का बड़ा बयान, बोले- जो सड़क पर नमाज पढ़ेगा, वो ठोकाया भी जाएगा
May 20, 2026 | 08:04 AMमहाकाल पार्किंग जमीन विवाद पर चिंतामणि मालवीय का जवाब, कहा- कोई क्रिकेट खेल ले तो वो मैदान उसका नहीं हो जाता
May 20, 2026 | 07:58 AM20 मई का इतिहास : ब्रिटेन में चली आंसू गैस, टेलीस्कोप से पहली बार मिलीं अंतरिक्ष की तस्वीरें, जाने पुरी खबर
May 20, 2026 | 07:56 AMआपमें इंसानियत जिंदा नहीं…तेजस्वी यादव का CM सम्राट चौधरी पर तीखा हमला, बोले- सरकार बना रही बेवकूफ
May 20, 2026 | 07:55 AMमुंबई के बांद्रा में रेलवे का बड़ा बुलडोजर एक्शन! कोर्ट के आदेश पर सैकड़ों अवैध झोपड़पट्टी ध्वस्त
May 20, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













