Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्यप्रदेश विधानसभा: अनुपूरक बजट पेश, यूसीसी विधेयक पर सदन में शुरू हुई चर्चा, आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष

MP Political News : विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश होने के बाद UCC विधेयक पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस ने इसे सेलेक्ट कमेटी को भेजने की मांग की, जबकि सरकार ने इसे जनसुझावों पर आधारित बताया।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 21, 2026 | 01:21 PM

एमपी विधानसभा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MP UCC Bill Assembly Debate : मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को सरकार ने अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। बजट पर बुधवार को एक घंटे तक चर्चा होगी। इसके बाद सदन में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर चर्चा शुरू हुई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

यूसीसी विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि यह कानून लाकर एक वर्ग विशेष को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि विधेयक को पहले प्रवर समिति (सेलेक्ट कमेटी) के पास भेजा जाए, ताकि विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद ही इसे सदन में पारित किया जाए।

‘अल्पसंख्यकों को मिले संवैधानिक अधिकारों…’

आरिफ मसूद ने कहा कि गुजरात में भी यूसीसी अभी लागू नहीं हुई है, वहां केवल कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 29 का हवाला देते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों को मिले संवैधानिक अधिकारों का संरक्षण बनाए रखा जाना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO

दतिया के रामगढ़ सिद्ध दरबार में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, आक्रोशित श्रद्धालुओं ने की जांच की मांग

MP विधानसभा: यूसीसी पर चर्चा से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, नाटक और सांकेतिक शव लेकर सरकार पर साधा निशाना

उज्जैन : बाबा महाकाल की सवारी में हर सोमवार दिखेगा नया रंग, 6 सवारियों के लिए तय हुई अलग-अलग थीम

‘जनता के सुझावों पर आधारित है विधेयक’

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि यह विधेयक केवल सरकार की पहल नहीं, बल्कि जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यूसीसी की अवधारणा अन्य राज्यों में भी लागू की जा रही है और यह “एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान” की भावना के अनुरूप है। कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि यूसीसी के संबंध में प्रदेशभर से करीब 10 लाख लोगों ने अपने सुझाव और मत दिए हैं, इसलिए यह विधेयक जनभावनाओं का प्रतिबिंब है।

ये भी पढ़ें : MP विधानसभा: यूसीसी पर चर्चा से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, नाटक और सांकेतिक शव लेकर सरकार पर साधा निशाना

‘अल्पसंख्यकों के अधिकारों का भी संरक्षण किया जाए’

इस दौरान कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने भी विधेयक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 29 के तहत अल्पसंख्यकों को संरक्षण प्राप्त है और आदिवासियों की तरह अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों का भी संरक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र सरकार ने अभी तक यूसीसी लागू नहीं की है, तो मध्यप्रदेश में इसे जल्दबाजी में लाने की क्या आवश्यकता है।आतिफ अकील ने आरोप लगाया कि समान नागरिक संहिता का मुद्दा राजनीतिक एजेंडे के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। यूसीसी विधेयक को लेकर विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विस्तृत बहस जारी है।

Mp vidhan sabha ucc bill debate supplementary budget session

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 01:21 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • BJP
  • Congress
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.