Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दतिया के रामगढ़ सिद्ध दरबार में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, आक्रोशित श्रद्धालुओं ने की जांच की मांग

Dance Video Viral : प्रसिद्ध रामगढ़ सिद्ध दरबार में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया है।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 21, 2026 | 12:59 PM

डांस का वीडियो वायरल (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Ramgarh Siddh Darbar Dance Video : दतिया जिले में स्थित प्रसिद्ध रामगढ़ सिद्ध दरबार (रामगढ़ वाली काली माता मंदिर) में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। घटना को लेकर श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि मंदिर परिसर में देर रात तक अश्लील और फिल्मी गानों पर नृत्य कराया गया, जिससे धार्मिक स्थल की गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है।

जानकारी के अनुसार, भांडेर नगर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित रामगढ़ सिद्ध दरबार में धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद थे। इसी बीच कार्यक्रम में बार बालाओं के डांस का वीडियो सोमवार शाम सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने आयोजन की अनुमति और इसकी जिम्मेदारी तय करने की मांग उठाई।

स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और अश्लील गीतों पर नृत्य कराया गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यक्रम बंद कराया। हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि पुलिस के लौटने के बाद कार्यक्रम दोबारा शुरू कर दिया गया और रात करीब 1:30 बजे तक चलता रहा।

सम्बंधित ख़बरें

लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO

रेलवे की चादर से बना कुर्ता पहन बाजार पहुंचा बुजुर्ग, लोग बोले- मासूम चोर; VIDEO जमकर हो रहा वयारल

UCC पर सियासत तेज: उमंग सिंघार का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मुख्यमंत्री मोहन यादव को खुला पत्र, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर उठाए सवाल

धार्मिक परंपरा और मर्यादा के विपरीत

श्रद्धालुओं का कहना है कि सिद्ध दरबार जैसे धार्मिक स्थल पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होना मंदिर की परंपरा और धार्मिक मर्यादा के विपरीत है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

ये भी पढ़ें : उज्जैन पहुंचे अभिनेता कार्तिक आर्यन, बाबा महाकाल की शयन आरती में हुए शामिल, नेशनल अवॉर्ड जीतने पर जताया आभार

पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

वहीं, भांडेर पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और कार्यक्रम बंद करा दिया गया था। यदि पुलिस के जाने के बाद दोबारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है तो पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

Datia ramgarh siddh darbar dance video viral devotees demand action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 12:59 PM

Topics:  

  • Datia News
  • Madhya Pradesh News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.