Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP विधानसभा: यूसीसी पर चर्चा से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, नाटक और सांकेतिक शव लेकर सरकार पर साधा निशाना

UCC Bill Madhya Pradesh: मानसून सत्र के दूसरे दिन UCC विधेयक पर चर्चा से पहले कांग्रेस ने सांकेतिक नाटक और शव लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने यूसीसी को जनता की मांग बताते हुए विधेयक का समर्थन किया।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 21, 2026 | 12:40 PM

कांग्रेस का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

MP Vidhan Sabha Congress Protest: मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर चर्चा से पहले विधानसभा परिसर में सियासी माहौल गर्म रहा। कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक नाटक का मंचन किया और सांकेतिक शव लेकर विधानसभा पहुंचे।

कांग्रेस ने प्रदर्शन के जरिए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग युवाओं, छात्रों, किसानों और जनहित के मुद्दों पर निष्क्रिय रहते हैं, लेकिन हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद और भारत-पाकिस्तान जैसे सांप्रदायिक मुद्दों पर तुरंत सक्रिय हो जाते हैं।

नफरत की राजनीति कर रही भाजपा

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक हाथों में पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। पोस्टरों पर लिखा था कि सरकार किसानों की मदद नहीं कर रही है और नफरत की राजनीति कर रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि प्रदेश में किसान, बेरोजगार और आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार उनके मुद्दों के समाधान के बजाय अन्य विषयों को प्राथमिकता दे रही है।

सम्बंधित ख़बरें

‘पहले वोट चोरी और अब सीट चोरी…’ जबलपुर हाईकोर्ट में मीनाक्षी नटराजन ने दायर की याचिका; BJP पर साधा निशाना

NEET पेपर लीक पर दिल्ली में सियासी भूचाल, PM आवास घेराव के बाद हरकत में सरकार, अमित शाह की बड़ी बैठक

छात्रों के हक के लिए धरने पर बैठे राहुल गांधी का ट्वीट, लिखा- धरने में शामिल हों देशभक्त भारतीय

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अमित शाह का सदन में बयान… PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी की 5 मांगें

मूल मुद्दों को ध्यान भटका रही सरकार

कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। वहीं भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा कि यूसीसी जनता की मांग है और इसे व्यापक जनसमर्थन प्राप्त है।

अधिकांश लोग UCC के पक्ष में

भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में यूसीसी को लेकर 10 लाख से अधिक लोगों ने अपनी राय दी है और अधिकांश लोगों ने इसके समर्थन में सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यूसीसी लागू होकर रहेगा, कांग्रेस के विरोध से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यूसीसी लागू होने से “कांग्रेस के वोटों की फैक्ट्री बंद होगी।”

भाजपा विधायक के बयान पर बवाल

इस बीच भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार के “पांच-पांच शादियों” संबंधी बयान को लेकर भी सदन और विधानसभा परिसर में राजनीतिक तकरार देखने को मिली। कांग्रेस ने इस बयान पर आपत्ति जताई, जबकि भाजपा नेताओं ने अपने पक्ष में तर्क रखे।

ये भी पढे़ं : मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन: UCC विधेयक पर होगी चर्चा, कांग्रेस कर रही विरोध, हंगामे के आसार

UCC को लेकर तीखी बयानबाजी

यूसीसी विधेयक को लेकर विधानसभा के भीतर और बाहर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिली। संभावना है कि विधेयक पर सदन में विस्तृत चर्चा के दौरान दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों के साथ आमने-सामने होंगे।

Mp vidhan sabha monsoon session congress protest over ucc bill

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 12:40 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Congress
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.