Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP के रेलवे स्टेशनों पर अब ‘ड्राइव-इन सिनेमा’ का रोमांच, अमृत भारत योजना से बदलेगी 15 स्टेशनों की तस्वीर

Amrit Bharat Station Scheme: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भोपाल मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों पर ड्राइव-इन सिनेमा, गेमिंग जोन, डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर और आधुनिक व्यावसायिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 20, 2026 | 03:00 PM

भोपाल जंक्शन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MP Drive-In Cinema Railway Stations : मध्य प्रदेश के रेलवे स्टेशनों की पहचान अब केवल यात्रियों के आवागमन तक सीमित नहीं रहेगी। भारतीय रेलवे के भोपाल मंडल ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 15 प्रमुख स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुआयामी शहरी केंद्रों के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस पहल के तहत स्टेशनों पर ड्राइव-इन सिनेमा, गेमिंग जोन, डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्टेशनों को व्यापार, मनोरंजन, पर्यटन और यात्री सुविधाओं के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देना है।

स्टेशनों पर मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

पुनर्विकास योजना के तहत यात्रियों और स्थानीय नागरिकों के लिए कई नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें ड्राइव-इन सिनेमा सबसे आकर्षक पहल मानी जा रही है, जहां लोग अपनी कार में बैठकर फिल्म का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा गेमिंग जोन, बच्चों के मनोरंजन केंद्र, आधुनिक लाउंज, मल्टीफंक्शनल कॉम्प्लेक्स, डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स, ई-लॉबी, एटीएम और डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर भी विकसित किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

उज्जैन: खेत की रखवाली कर रही महिला से मासूम बेटे के सामने दुष्कर्म, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

विकसित भारत @2047 का रोडमैप: MP में UIMR बनेगा विकास का नया केंद्र, 16000 वर्ग किमी से होगी नए युग की शुरुआत

नर्मदापुरम में शुरू होने का इंतजार कर रहे मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, डॉक्टर और स्टाफ की कमी बनी बाधा

भोपाल ATS का बड़ा एक्शन: 5 राज्यों में फैले संदिग्ध आतंकी नेटवर्क का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

15 स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प

योजना के अंतर्गत नर्मदापुरम और शाजापुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूरा हो चुका है और उनका लोकार्पण भी किया जा चुका है। वहीं हरदा, खिरकिया, बनापुरा, इटारसी, सांची, विदिशा, गंजबासौदा, अशोकनगर, गुना, रुठियाई, शिवपुरी, ब्यावरा-राजगढ़ और संत हिरदाराम नगर सहित 13 अन्य स्टेशनों पर तेजी से कार्य चल रहा है।

व्यापार और निवेश के नए अवसर

रेलवे प्रशासन ने स्टार्टअप्स, कंपनियों और व्यावसायिक संस्थानों को इन स्टेशनों पर निवेश और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आमंत्रित किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे पारंपरिक व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ नवाचारी अवधारणाओं को भी प्रोत्साहित कर रहा है। इच्छुक संस्थान व्यावसायिक स्थानों के लिए अपने प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं, जिनका परीक्षण रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा और बाद में ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन होगा।

ये भी पढे़ं : नर्मदापुरम में शुरू होने का इंतजार कर रहे मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, डॉक्टर और स्टाफ की कमी बनी बाधा

विकसित भारत 2047 की दिशा में कदम

रेलवे का मानना है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए जा रहे ये बदलाव स्टेशनों को आधुनिक शहरी केंद्रों में बदलने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास, पर्यटन संवर्धन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देंगे। आने वाले समय में ये स्टेशन केवल यात्रा के केंद्र नहीं, बल्कि व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के प्रमुख हब के रूप में भी पहचान बनाएंगे।

Mp railway stations drive in cinema amrit bharat station scheme

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 03:00 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Indian Railway
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.