-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Mp Monsoon Rain Update Pre Monsoon Activity 65 Percent Excess Rainfall
मानसून से पहले ही मेहरबान हुआ मौसम, मध्य प्रदेश में जून के शुरुआती दिनों में सामान्य से 65% ज्यादा बारिश
- Written By: प्रीतेश जैन
Madhya Pradesh Rain Alert: एमपी में मानसून की एंट्री से पहले ही जून में सामान्य से 65% अधिक बारिश दर्ज हुई है। कई जिलों में जोरदार बारिश हुई, जबकि 15 से 18 जून के बीच मानसून पहुंचने की उम्मीद है।

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Monsoon Rain Update: मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक एंट्री भले अभी नहीं हुई हो, लेकिन मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। जून की शुरुआत से ही प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि इस महीने अब तक प्रदेश में सामान्य से 65 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जून के शुरुआती दिनों में जहां औसतन 8.3 मिमी बारिश होती है, वहीं इस बार इससे कहीं अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। पूरे प्रदेश में औसतन आधा इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है।
प्रदेश के कई जिलों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिला है। राजधानी भोपाल, आगर-मालवा और शाजापुर में करीब दो इंच तक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, नीमच जिले में ढाई इंच के आसपास पानी बरस चुका है। इसके अलावा सतना, सीधी, बुरहानपुर, हरदा, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर और श्योपुर समेत कई जिलों में एक इंच या उससे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
आज कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने सोमवार को भी कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तैयार, विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की तैयारी
इटारसी : BJP नेता के बालिका गृह से 2 साल में 5 नाबालिग लापता, अब दर्ज हुई एफआईआर, एसपी ने गठित की एसआईटी
उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, महिला समेत 5 गिरफ्तार, 3 आरोपी अब भी फरार
इन जिलों में हुई बारिश
रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय बना रहा। देवास, सीहोर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल प्री-मानसूनी गतिविधियां प्रभावी हैं, जिसके कारण आंधी और बारिश का दौर बना हुआ है।
ये भी पढ़ें : MP News: नर्मदापुरम में अन्नदाता पर प्री-मानसून की मार, भीग रही मूंग की फसल, प्रशासन से की सर्वे कराने की मांग
15 से 18 जून के बीच मानसून की एंट्री
इधर, मानसून ने रविवार को महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। इसके बाद मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून 15 से 18 जून के बीच प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 15 जून के आसपास होती है। पिछले साल मानसून एक दिन की देरी से 16 जून को प्रदेश में पहुंचा था।
Mp monsoon rain update pre monsoon activity 65 percent excess rainfall
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष की होगी पुराने मित्र से मुलाकात, मकर को मिलेगा व्यापार में लाभ, पढ़ें सोमवार का राशिफल
Jul 20, 2026 | 12:05 AMसोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
Jul 19, 2026 | 11:13 PM‘विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना’, भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल
Jul 19, 2026 | 11:09 PMमहाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
Jul 19, 2026 | 11:03 PM‘एफिल टॉवर पहुंचते-पहुंचते मिट्टी से सन गए…’ महिला का ईमानदार रिव्यू वायरल, भीड़, बदबू को लेकर कही ये बात
Jul 19, 2026 | 10:57 PMसोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
Jul 19, 2026 | 10:53 PMLock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
Jul 19, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM













