MP में 10 साल बाद प्रमोशन का रास्ता साफ, 4.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ; युवाओं के लिए खुलेंगे अवसर
Promotion In MP Govt: मध्य प्रदेश में 2016 से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया फिर शुरू होने जा रही है। 4.5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और 2 लाख पद खाली होने से नई सरकारी भर्तियों के अवसर बनेंगे।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
मध्य प्रदेश में साफ हुआ प्रमोशन का रास्ता (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
MP Promotion For Government Employees: मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वर्ष 2016 से रुकी हुई पदोन्नति (प्रमोशन) प्रक्रिया अब दोबारा शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आगामी 29 जून को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
इस निर्णय से प्रदेश के करीब 4 लाख 50 हजार अधिकारी और कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सामान्य प्रशासन विभाग करेगा अंतिम रूपरेखा तैयार
जानकारी के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा आयोजित इस बैठक में एसीएस पीसी सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पदोन्नति प्रक्रिया के लिए अंतिम ड्राफ्ट को मंजूरी देना है। इसके बाद विभिन्न विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो सकेगी। मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य लंबे समय से लंबित मामलों का समाधान कर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
सम्बंधित ख़बरें
MP में नल-जल योजना के पानी का दुरुपयोग अब पड़ेगा महंगा; 500 रुपये तक का जुर्माना और कनेक्शन काटने का प्रावधान
पहले बात करता, फिर खाना खिलाता; भोपाल में HIV पॉजिटिव साइको का था लोगों को संक्रमित करने का प्लान, एक की हत्या
राजधानी के VIP इलाके में विधायक के बेटे के साथ मारपीट, शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद, 4 आरोपियों पर FIR
लखनऊ हादसे के बाद भोपाल में सख्ती, कोचिंग–हॉस्टल और लाइब्रेरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
कैबिनेट से मिली मंजूरी, लागू होंगे नए नियम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप राज्य सरकार ने पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। हाल ही में 17 जून को हुई कैबिनेट बैठक में ‘मध्यप्रदेश लोकसेवा पदोन्नति नियम 2025’ को मंजूरी दी गई थी। नए नियम लागू होने के बाद विभागों में रिक्त पदों को भरने और कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति देने का रास्ता साफ हो गया है। इससे प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: MP में नल-जल योजना के पानी का दुरुपयोग अब पड़ेगा महंगा; 500 रुपये तक का जुर्माना और कनेक्शन काटने का प्रावधान
युवाओं के लिए भी खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
विशेषज्ञों का मानना है कि पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने से सरकारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वरिष्ठ कर्मचारियों के उच्च पदों पर जाने से निचले स्तर पर लगभग 2 लाख पद रिक्त हो सकते हैं। इन पदों पर भविष्य में नई भर्तियां होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर मिलेंगे। इस प्रकार यह फैसला न केवल कर्मचारियों बल्कि रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है।
