Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजधानी के VIP इलाके में विधायक के बेटे के साथ मारपीट, शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद, 4 आरोपियों पर FIR

Bhopal Crime News: अरेरा हिल्स स्थित MLA रेस्ट हाउस के पास कांग्रेस विधायक के बेटे के साथ मारपीट हुई है। शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद हुआ था। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 26, 2026 | 02:26 PM

घायल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhopal MLA Son Assault: राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के पास देर रात मारपीट और हंगामे का मामला सामने आया है। मुरैना से कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, देवराज सिंह गुर्जर देर रात अपने घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और घर के बाहर बैठकर शराब पीने लगे। आरोप है कि युवकों ने देवराज से शराब के लिए पैसों की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर देवराज के दोस्तों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने 4 लोगों दर्ज की FIR

घटना की सूचना मिलते ही अरेरा हिल्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देवराज सिंह गुर्जर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पंकज, मयंक, सोहन और विक्की नामक चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में शराब पीने और पैसे मांगने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में कर्बला मैदान पर मोहर्रम मेले की अनुमति रद्द, कांग्रेस ने उठाए सवाल, शुरू हो गई सियासत

Moscow Murder Case: मॉस्को में 3 बेडरूम फ्लैट के लिए कसाई बना भाई, बहन के टुकड़े कर टॉयलेट में बहाए

इंदौर: एक ही दिन में तीन लोगों की मौत, लॉ स्टूडेंट और इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट

उज्जैन: खेत तक रास्ता नहीं मिलने पर पानी की टंकी पर चढ़े दो किसान परिवार, बोले- न्याय मिलने तक नहीं उतरेंगे

पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

वहीं, इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। परिजनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया है, जिसमें दावा किया गया है कि विधायक के बेटे और उनके साथियों ने भी दूसरे पक्ष के युवकों के साथ मारपीट की। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की।

ये भी पढ़ें : लखनऊ हादसे के बाद भोपाल में सख्ती, कोचिंग–हॉस्टल और लाइब्रेरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

वीआईपी क्षेत्र की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद एमएलए रेस्ट हाउस जैसे वीआईपी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में देर रात असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसकी शिकायत पहले भी कई बार भोपाल पुलिस से की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।

Bhopal mla son assault arera hills fight four accused fir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 02:26 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Crime
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.