पहले बात करता, फिर खाना खिलाता; भोपाल में HIV पॉजिटिव साइको का था लोगों को संक्रमित करने का प्लान, एक की हत्या
Psycho Killed Youth Bhopal: भोपाल में खौफनाक वारदात, कटारा हिल्स में HIV संक्रमित साइको किलर ने फैक्ट्री कर्मी की पत्थर से कुचलकर की हत्या, हादसे का रूप देने का कूट प्रयास बेनकाब।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
साइको किलर भोपाल (कॉन्सेप्ट इमेज- एआई जनरेटेड)
HIV Positive Psycho Killer Bhopal: राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक HIV संक्रमित व्यक्ति ने अपनी पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी इतना शातिर था कि उसने हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया।
पुलिस के अनुसार, घटना 24 मई की है। मृतक रोहित (बदला हुआ नाम), जो मंडीदीप की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे, रात की ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। 11 मील बायपास स्थित इकोलॉजिकल पार्क के पास उनकी मुलाकात आरोपी सुरेश (बदला हुआ नाम) से हुई। आरोपी ने बातों में फंसाकर और खाना खिलाने का झांसा देकर उन्हें एक सुनसान पुलिया के पास ले गया।
विरोध पर उतारा मौत के घाट
आरोपी सुरेश ने पीड़ित के साथ जबरन समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब रोहित ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने रोहित को धक्का देकर गिरा दिया और संबंध बनाने के बाद अपनी पहचान छिपाने की नीयत से पत्थर से कुचलकर उनकी हत्या कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
राजधानी के VIP इलाके में विधायक के बेटे के साथ मारपीट, शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद, 4 आरोपियों पर FIR
लखनऊ हादसे के बाद भोपाल में सख्ती, कोचिंग–हॉस्टल और लाइब्रेरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
निर्मला सप्रे दल-बदल मामला: HC ने उमंग सिंघार की याचिका खारिज की, कहा- विधानसभा अध्यक्ष करेंगे फैसला
मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 2 दिनों में पहुंचेगा भोपाल-उज्जैन संभाग
शातिर आरोपी का ‘हादसा’ दिखाने का षड्यंत्र
हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने इसे सड़क हादसे में बदलने की सोची। उसने रोहित की एक्टिवा को घटनास्थल से दूर कंटीले तारों के पास खड़ा कर दिया और चाबी दूर फेंक दी। इसके बाद वह पीड़ित का मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस के लिए यह मोबाइल ही मुख्य सुराग बना। मोबाइल सर्विलांस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।
HIV संक्रमित और खतरनाक मंशा
गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, तो वह एचआईवी संक्रमित पाया गया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पिछले कई सालों से पुरुषों को अपना शिकार बनाता रहा है और उसे लोगों को जानबूझकर संक्रमित करने की लत लग चुकी थी। वह न्यू मार्केट और वीआईपी रोड जैसे इलाकों में शिकार की तलाश में घूमता था।
पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सुरेश का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले भी एक युवक के साथ कुकर्म के मामले में जेल की हवा खा चुका है। साल 2023 में भी इसी तरह के एक मामले में वह करीब 8 महीने जेल में रह चुका है।
यह भी पढ़ें: राजधानी के VIP इलाके में विधायक के बेटे के साथ मारपीट, शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद, 4 आरोपियों पर FIR
पुलिस की कार्रवाई
कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के HIV संक्रमित होने की पुष्टि के बाद, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग उन सभी लोगों की सूची तैयार कर रहे हैं जो उसके संपर्क में रहे थे, ताकि उनकी काउंसलिंग और स्वास्थ्य जांच कराई जा सके।
