Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्य प्रदेश में हिट एंड रन के मामलों में बड़ा उछाल, देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा राज्य, हर घंटे जा रही एक जान

Hit and Run Deaths In MP: हिट एंड रन के मामलों में मध्य प्रदेश देश में दूसरे नंबर पर है। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में MP में हिट एंड रन के 9,260 मामलों में 10,130 लोगों की जान चली गई है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 11, 2026 | 08:37 AM

कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Madhya Pradesh Hit and Run Cases: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 2024 रिपोर्ट के मुताबिक, हिट एंड रन यानी सड़क दुर्घटना के बाद वाहन चालक के मौके से फरार होने के मामलों में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन हादसों में एक साल के भीतर 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत दर्ज की गई है।

एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में मध्य प्रदेश में हिट एंड रन के 9,260 मामले दर्ज किए गए। इन घटनाओं में 10,130 लोगों की जान चली गई। इस सूची में केवल उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश से आगे है, जहां 18,536 मामले सामने आए और 19,641 लोगों की मौत हुई। मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे बड़े राज्य भी मामलों की संख्या में काफी पीछे रहे।

लापरवाही से वाहन चलाने के 19 हजार से ज्यादा मामले

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि प्रदेश में तेज और लापरवाही से वाहन चलाने यानी रैश ड्राइविंग के 19,658 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में 20,653 लोग हादसों का शिकार हुए। देशभर में दर्ज कुल 1.93 लाख रैश ड्राइविंग मामलों में से लगभग हर 10वां मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है। विशेषज्ञों का कहना है कि ओवरस्पीडिंग, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और कमजोर निगरानी व्यवस्था इसकी बड़ी वजहें हैं।

सम्बंधित ख़बरें

राजधानी भोपाल में भिंडी की सब्जी बनी विवाद की वजह, तलाक तक पहुंचा मामला

Jabalpur: बरगी बांध क्रूज हादसे की होगी न्यायिक जांच, रिटायर्ड जज संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोग गठित

मध्य प्रदेश के 8 जिलों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट, ज्यादातर जिलों में दिखेगा गर्मी का असर

MP News: मायके में रहकर पति से कहा ‘लेने आ जाओ’, फिर भोपाल के तालाब में मिली सोनिका की लाश

दूसरे सड़क हादसों में भी 5 हजार से ज्यादा मौतें

हिट एंड रन के अलावा अन्य सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में अन्य सड़क हादसों के 4,682 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 5,310 लोगों की मौत हुई। वहीं दूसरों की जान जोखिम में डालकर वाहन चलाने और घायल करने के 20,307 मामले दर्ज हुए, जिनमें 22 हजार से ज्यादा लोग घायल या प्रभावित हुए।

हर घंटे जा रही एक से ज्यादा जान

आंकड़ों के अनुसार, केवल हिट एंड रन मामलों में ही मध्य प्रदेश में 2024 के दौरान 10,130 लोगों की मौत हुई। यानी प्रदेश में रोजाना औसतन 27 लोगों ने सड़क हादसों में दम तोड़ा। समय के हिसाब से देखें तो हर घंटे एक से ज्यादा व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई।

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के 8 जिलों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट, ज्यादातर जिलों में दिखेगा गर्मी का असर

विशेषज्ञ बोले- सिर्फ चालान से नहीं सुधरेंगे हालात

सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदेश में हादसों की सबसे बड़ी वजह हाईवे पर ओवरस्पीडिंग, कमजोर मॉनिटरिंग, ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में खामियां और ट्रैफिक नियमों के पालन में ढिलाई है। विशेषज्ञों के अनुसार, सड़क हादसों को कम करने के लिए केवल चालान काटना पर्याप्त नहीं होगा। इसके लिए रोड इंजीनियरिंग सुधार, बेहतर इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम और ड्राइवर व्यवहार में बदलाव लाने पर एक साथ काम करने की जरूरत है।

Madhya pradesh hit and run cases ncrb report road accident deaths mp traffic news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 08:37 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.