Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘चंदा चोर वर्जित…’, MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह के सरकारी आवास पर लगा पोस्टर; 2 अक्टूबर से करेंगे पदयात्रा

Digvijay Singh House Poster: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा कदम, राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के खिलाफ 2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक 1000 किमी की पदयात्रा का ऐलान।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 03, 2026 | 10:06 PM

दिग्विजय सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Digvijaya Singh Poster On Ayodhya Donation Scam: राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा राजनीतिक और सामाजिक ऐलान किया है। उन्होंने 2 अक्टूबर से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से रामनगरी अयोध्या तक करीब 1000 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकालने की घोषणा की है।

दिग्विजय सिंह का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे और धार्मिक संस्थानों में कथित वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ जनजागरण करना है। उन्होंने कहा कि यात्रा पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगी और इसमें केवल आस्था रखने वाले लोग शामिल होंगे।

आवास के बाहर लगाया ‘चंदा चोरों का प्रवेश वर्जित’ पोस्टर

शुक्रवार को राजधानी भोपाल स्थित अपने आवास के बाहर दिग्विजय सिंह ने ‘चंदा चोरों का प्रवेश वर्जित’ लिखे पोस्टर लगवाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे और चंदे के उपयोग में कथित अनियमितताएं हुई हैं, जिससे करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

बुरहानपुर में लोगों का फूटा गुस्सा, राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर चंपत राय का पुतला दहन; देखें VIDEO

सीहोर में ED की कार्यवाही भी बेअसर! ‘पिपलियामीरा’ में नाम बदलकर फिर शुरू हुई सील बंद पनीर फैक्ट्री

जबलपुर-भोपाल हाईवे पर बना ब्रिज, 6 माह बाद महज 15 प्रतिशत सुधरा; पूरे मानसून ट्रैफिक रहेगा डायवर्टेड

EXCLUSIVE: इंदौर में बिना भवन का ‘अदृश्य’ अस्पताल! 6 साल से कागजों पर तैनात हैं 87 डॉक्टर-नर्स

चंदा वापस मांगने की तैयारी, दूसरे ट्रस्ट को करेंगे दान

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए दो बार आर्थिक सहयोग दिया था। अब वह अदालत में याचिका दायर कर अपना चंदा वापस मांगेंगे। उनका कहना है कि यदि उन्हें यह राशि वापस मिलती है, तो वह इसे किसी अन्य धार्मिक ट्रस्ट को दान कर देंगे। उन्होंने इसे पारदर्शिता और जवाबदेही का मुद्दा बताते हुए कहा कि धार्मिक संस्थानों के आर्थिक लेन-देन में भी पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए।

महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं पर भी उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर के आसपास की जमीन का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है और वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से पैसे वसूले जा रहे हैं। इन आरोपों पर भी संबंधित प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: बालाघाट में मौत के मुहाने से लौटीं 16 जिंदगी; मूसलाधार बारिश के बीच हॉक फोर्स और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

2 अक्टूबर से शुरू होगी उज्जैन से अयोध्या पदयात्रा

दिग्विजय सिंह ने बताया कि उनकी पदयात्रा 2 अक्टूबर को उज्जैन से शुरू होकर अयोध्या पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में किसी भी राजनीतिक दल का झंडा नहीं रहेगा और केवल वे लोग शामिल हो सकेंगे, जो भगवान श्रीराम में आस्था रखते हैं तथा मंदिर निर्माण के लिए चंदा दे चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान वह सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करेंगे और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों तक अपनी बात पहुंचाएंगे।

Digvijaya singh government residence poster controversy october 2 padayatra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 09:40 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Digvijaya Singh
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.