नितिन नबीन ने किया पीएम मोदी पर आधारित पुस्तक का विमोचन, मोदी के विजन, मिशन और एक्शन की कहानियां

Narendra Modi Book Launch: वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की पुस्तक ‘कुछ कही कुछ अनकही’ में PM मोदी से जुड़े अनुभवों और अनसुने किस्सों को शामिल किया गया है। दिल्ली में नितिन नबीन ने इसका लोकार्पण किया।
Narendra Modi Book Launch
नितिन नबीन ने पुस्तक का किया विमोचनफोटो सोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नितिन नबीन ने दिल्ली में पुस्तक ‘कुछ कही कुछ अनकही’ का लोकार्पण किया।

  • वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा ने यह पुस्तक लिखी है।

  • इसमें प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और उनके अनकहे अनुभवों का जिक्र है।

  • पुस्तक में 2014 चुनाव, नोटबंदी, जीएसटी और कोविड काल के फैसलों से जुड़े किस्से शामिल हैं।

Modi Untold Stories and Experiences: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण किया। पुस्तक का नाम कुछ कही कुछ अनकही है। इसमें नरेंद्र मोदी के विजन और मिशन और एक्शन की कहानियां हैं। यह लोकार्पण कार्यक्रम तीन मूर्ति स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय सभागार में प्रभात प्रकाशन की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज भी उपस्थित रहे।

Narendra Modi Book Launch
Explainer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 सालों में किन देशों का सबसे ज्यादा दौरा किया?

पीएम मोदी के जीवन के अनकहे किस्सों को समेटे नई पुस्तक

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की ओर से लिखी इस पुस्तक में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके जुड़ाव और प्रत्यक्ष अनुभवों के आधार पर कई अनकहे किस्से शामिल हैं। इसमें 2014 के चुनाव अभियान और जीएसटी और नोटबंदी और कोविड 19 महामारी के दौरान लिए गए निर्णयों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके संवाद से जुड़े अनुभवों का जिक्र है। इस अवसर पर नितिन नबीन ने कहा है कि इस पुस्तक को पढ़ने से पाठकों को प्रधानमंत्री के जीवन के कई अनकहे पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा।

Narendra Modi Book Launch Kuch Kahi Kuch Ankahi
नितिन नबीनफोटो सोर्स-सोशल मीडिया
Narendra Modi Book Launch
GST Council Meeting: टैक्सपेयर्स को झटका! फिर टली जीएसटी काउंसिल की बैठक, जानें अब कब होगी चर्चा

पुस्तक में पीएम मोदी के फैसलों के पीछे की सोच का जिक्र

उन्होंने कहा है कि यह पुस्तक सिर्फ घटनाओं का विवरण नहीं है बल्कि इसके जरिए पाठक यह भी समझ सकेंगे कि बड़े फैसलों के पीछे प्रधानमंत्री की सोच क्या थी। और कठिन समय में उन्होंने किस तरह धैर्य और आत्मविश्वास के साथ निर्णय लिए। उन्होंने कहा है कि लेखक ने प्रधानमंत्री को बहुत करीब से देखा है।

इसलिए इस पुस्तक में उनके व्यक्तित्व की वह झलक मिलती है जो आम तौर पर सार्वजनिक मंचों पर नजर नहीं आती। उन्होंने लेखक की स्पष्ट और बिना किसी लाग लपेट के अपनी बात रखने की शैली की भी सराहना की। उन्होंने कहा है कि ऐसी पुस्तकें नई पीढ़ी को प्रेरणा देती हैं। और उन्हें देश के लिए काम करने का हौसला देती हैं।