भारत-जर्मनी के 75 साल के रिश्तों का जश्न, जैज और कर्नाटक संगीत से सजेगी महफिल

Indo German Music Project: भारत-जर्मनी के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर छह संगीतकार जैज और कर्नाटक संगीत का संगम पेश करेंगे। दिसंबर में बेंगलुरु और दिल्ली में दो निःशुल्क कार्यक्रम होंगे।
Indo German Music Project
जैज और कर्नाटक संगीतफोटो सोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत-जर्मनी राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर छह संगीतकार विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

  • ‘जैकब मांज-कार्तिक मणि प्रोजेक्ट’ के तहत 17 से 19 दिसंबर 2026 तक बेंगलुरु और दिल्ली में कार्यक्रम होंगे।

  • इसमें जर्मन जैज और दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत का संगम देखने को मिलेगा।

  • दोनों देशों के कलाकार जैज इम्प्रोवाइजेशन, कर्नाटक संगीत और कन्नाकोल की प्रस्तुति देंगे।

Jazz and Carnatic Music Fusion: भारत और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दोनों देशों के छह प्रतिभाशाली संगीतकार एक विशेष संगीत परियोजना के तहत एक मंच पर नजर आएंगे। ‘जैकब मांज-कार्तिक मणि प्रोजेक्ट’ के तहत 17 से 19 दिसंबर 2026 तक बेंगलुरु और नई दिल्ली में विशेष संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में समकालीन जर्मन जैज संगीत और दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत की परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

दो शहरों में होंगे निःशुल्क संगीत कार्यक्रम

इस परियोजना के तहत दो निःशुल्क सार्वजनिक संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहला कार्यक्रम 17 दिसंबर को शाम 7 बजे बेंगलुरु के सभा में होगा, जबकि दूसरा कार्यक्रम 19 दिसंबर को शाम 4 बजे नई दिल्ली के द पियानो मैन, एल्डेको सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे बेंगलुरु स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में जैकब मांज और कार्तिक मणि की संगीत कार्यशाला भी होगी।

Indo German Music Project
दिल्ली का सफर होगा आसान; वाराणसी को आज मिलेंगी तीन नई ट्रेनें, सीएम योगी और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

छह संगीतकार मिलकर रचेंगे सुरों का संगम

इस संगीत समूह में जर्मनी के जैकब मांज, मैक्स लोबनर और फिलिप हेडुक के साथ भारत के कार्तिक मणि, गायिका भूमिका एल. मधुसूदन और वायलिन वादक एस. जनार्दन शामिल हैं। कार्यक्रम में जैज इम्प्रोवाइजेशन, कर्नाटक संगीत और कन्नाकोल की लयात्मक शैली को एक साथ प्रस्तुत किया जाएगा। इस सहयोग के जरिए दोनों देशों की संगीत परंपराओं के बीच संवाद और नए प्रयोग देखने को मिलेंगे।

Indo German Music Project
रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार

सांस्कृतिक सहयोग का प्रतीक बनेगी परियोजना

भारत में जर्मनी के राजदूत डॉ. जैस्पर वीक ने कहा कि दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ आपसी रिश्तों और सांस्कृतिक सहयोग का उत्सव मनाने का विशेष अवसर है। संगीत विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने और आपसी समझ बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।

अगस्त 2026 में बर्लिन के यंग यूरो क्लासिक महोत्सव में शानदार प्रस्तुति देने के बाद यह संगीत समूह अब भारतीय दर्शकों के सामने अपनी कला पेश करेगा। यह परियोजना भारत और जर्मनी के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई पहचान देने के साथ दोनों देशों की संगीत विरासत को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास है।