Rajasthan Panchayat Election Live: राजस्थान में पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह से जारी है। आज सुबह 8 बजे से कांग्रेस औरक बीजेपी के बीच किसकी जीत होगी, इसे लेकर राजस्थान की सियासत गर्म है।
बता दें कि आज 1,275 जिला परिषद और 7,543 पंचायत समिति वार्डों के लिए मतगणना हो रही है। चुनाव में कुल 1,403 जिला परिषद और 8,245 पंचायत समिति वार्डों के लिए 27,872 उम्मीदवार मैदान में थे।
अब तक 37 पंचायत समिति सदस्यों और चार जिला परिषद सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। इस साल राजस्थान के कुल 41 जिलों में पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं। मतदान चार चरणों में 22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 14 नवंबर को कराए गए थे। अब सभी की नजर मतगणना के नतीजों पर है।