पीसी शर्मा ने भाजपा सरकार को घेरा, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कहा- नौटंकी अभी और चलेगी
PC Sharma Attacks BJP Government: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने को लेकर सरकार को घेरा है। साथ ही उन्होंने देवास फैक्ट्री ब्लास्ट और काफिले को लेकर हुई कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
पीसी शर्मा (फोटो सोर्स- नवभारत)
MP Political News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की भूमिका उसी दिन बन गई थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ईंधन का कम उपयोग करने की अपील की थी।
पीसी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि आने वाले समय में सरकार यह भी कह सकती है कि लोग रात में जागें ताकि दिन में कम आवाजाही हो और पेट्रोल-डीजल की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा की नौटंकी अभी और देखने को मिलेगी।
महंगाई पर सरकार को घेरा
पूर्व मंत्री ने कहा कि पहले ही महंगाई 8.3 प्रतिशत तक बढ़ चुकी थी और अब पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आम जनता पर और बोझ बढ़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात, ड्रोन से निगरानी
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
PM मोदी की अपील का असर, इंदौर-उज्जैन मेयर ने कार छोड़ ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन से किया सफर
ताजपोशी से पहले ही बढ़ी मुश्किलें! वीडी सतीशन के सामने रमेश चेन्निथला की ‘नाराजगी’ बनी सबसे बड़ी दीवार
BJP काफिला विवाद पर भी निशाना
भिंड भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सज्जन यादव पर हुई कार्रवाई को लेकर भी PC Sharma ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल छोटे नेताओं पर कार्रवाई कर भाजपा दिखावा कर रही है। शर्मा ने कहा भिंड के किसान मोर्चा अध्यक्ष पर कार्रवाई करके क्या होगा? बीजेपी ने वहां सिर्फ एक कौआ टांग दिया है ताकि लगे कि कार्रवाई हुई है। अगर सच में कार्रवाई करनी है तो उस व्यक्ति पर होनी चाहिए जो सैकड़ों गाड़ियों का काफिला लेकर आया था।
ये भी पढ़ें : Convoy Controversy: काफिले पर अलग-अलग सजा क्यों? 50 गाड़ियों पर पद गया, 200 पर सिर्फ नोटिस
देवास फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में भी उठाए सवाल
देवास की पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले को लेकर भी पीसी शर्मा ने सरकार और प्रशासन को घेरा। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की फैक्ट्री में हादसा हुआ, उसी का स्वागत किया जा रहा है, जबकि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गंभीर मामलों में भी राजनीतिक संरक्षण देने का काम कर रही है, जबकि हादसों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।
