Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP DA News: मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का इंतजार, 2% बढ़ोतरी की मांग तेज

MP Government Employees News:MP के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को DA बढ़ोतरी का इंतजार है। कर्मचारी संगठनों ने 2 प्रतिशत DA और DR बढ़ाने की मांग करते हुए सरकार से जल्द आदेश जारी करने की अपील की है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 12, 2026 | 04:24 PM

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MP DA Hike News : मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर मांग तेज हो गई है। अखिल भारतीय सेवा (IAS, IPS और IFS) के अधिकारियों को जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते की वृद्धि मिलने के बाद अब प्रदेश के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स भी इसी तर्ज पर लाभ देने की मांग कर रहे हैं।

कर्मचारी संगठनों ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द महंगाई भत्ते में वृद्धि को लेकर आदेश जारी करने की अपील की है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि प्रदेश के करीब 7.50 लाख नियमित कर्मचारी और लगभग 4.50 लाख पेंशनर्स इस बढ़ोतरी के दायरे में आएंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाए।

राज्य के कर्मचारियों को भी केंद्र के समान लाभ मिले

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि जब केंद्र सरकार के कर्मचारियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, तो राज्य के कर्मचारियों को भी समान लाभ मिलना चाहिए। संगठनों का तर्क है कि बढ़ती महंगाई के कारण कर्मचारियों और पेंशनर्स के घरेलू बजट पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। उमाशंकर तिवारी ने महंगाई का हवाला देते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर कर्मचारियों और पेंशनर्स की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने

ट्विशा शर्मा केस: AIIMS दिल्ली ने CBI को सौंपी फोरेंसिक रिपोर्ट, जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू

MP Promotion News: सालों बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया, 15 हजार पुलिसकर्मियों के मूल पद पर लौटने का खतरा

उज्जैन उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक-छात्र विवाद पर बवाल, चक्काजाम के बाद इंटर्न शिक्षिका हटाई गई, जांच शुरू

ये भी पढ़ें : MP Promotion News: सालों बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया, 15 हजार पुलिसकर्मियों के मूल पद पर लौटने का खतरा

1 जनवरी 2026 से लागू हो 2% की वृद्धि

कर्मचारी संघ ने मांग की है कि महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि 1 जनवरी 2026 से ही लागू की जाए। संगठन का कहना है कि जिस तरह अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों को लाभ दिया गया है, उसी आधार पर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स को भी राहत मिलनी चाहिए। फिलहाल कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर राज्य सरकार के फैसले पर टिकी हुई है। यदि सरकार महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी देती है तो प्रदेश के 12 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर कब तक निर्णय लेती है और आधिकारिक घोषणा कब जारी होती है।

Mp da hike 2026 government employees pensioners demand 2 percent increase

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 04:24 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.