-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Dewas Firecracker Factory Blast Mp Mahendra Singh Solanki Photo Viral
देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के आरोपी संग सांसद की तस्वीर वायरल, कांग्रेस ने पूछा- ये रिश्ता क्या कहलाता है?
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
MP Mahendra And Accused Photo Viral: देवास फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद सांसद महेंद्र सिंह और आरोपी अनिल मालवीय की फोटो वायरल हो रही है। कांग्रेस ने इस फोटो को लेकर सवाल उठाए हैं।

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और आरोपी अनिल मालवीय (फोटो सोर्स- नवभारत)
Dewas Firecracker Factory Blast Case: देवास जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद अब मामला राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है। फैक्ट्री संचालक और मुख्य आरोपी अनिल मालवीय के साथ देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर सवाल खड़े किए हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वायरल तस्वीर को लेकर भाजपा सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि आखिर आरोपी और नेताओं के बीच क्या संबंध हैं। सोशल मीडिया पर भी तस्वीर को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है?
कांग्रेस ने X पर सांसद और आरोपी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा पटाखा फैक्ट्री के मालिक अनिल मालवीय को मिठाई खिला रहे सांसद महेंद्र सिंह सौलंकी की यह वायरल तस्वीर कई सवालों को जन्म दे रही है! जनता जानना चाहती है : ये रिश्ता क्या कहलाता है ?
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
देवास जिले के टोंककला की पटाखा फैक्ट्री में प्रशासन की लापरवाही से हुई घटना के बाद पटाखा फैक्ट्री के मालिक अनिल मालवीय को मिठाई खिला रहे सांसद महेंद्र सिंह सौलंकी की यह वायरल तस्वीर कई सवालों को जन्म दे रही है! जनता जानना चाहती है : ये रिश्ता क्या कहलाता है ? pic.twitter.com/3q9NivDYue — MP Congress (@INCMP) May 14, 2026
सांसद के साथ आरोपी की फोटो वायरल
दरअसल, पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद पुलिस ने फैक्ट्री संचालक अनिल मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच उसकी कई भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ फोटो की हो रही है। तस्वीर में सांसद आरोपी को मिठाई खिलाते नजर आ रहे हैं।
कोई परिचित है तो उसके गुनाह माफ नहीं
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि उनका लगातार क्षेत्र में आना-जाना रहता है और कई लोग उनसे मिलते रहते हैं। किसी के परिचित होने से उसके गुनाह माफ नहीं हो जाते। उन्होंने कहा कि अगर कोई दोषी है तो भाजपा सरकार उसे बख्शेगी नहीं।
ये भी पढ़ें : देवास फैक्ट्री ब्लास्ट: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5, शिकायत के बावजूद रिन्यू कर दिया गया लाइसेंस
सांसद ने जाना घायलों का हाल
सांसद ने यह भी कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और इस समय राजनीति करने के बजाय पीड़ितों की मदद पर ध्यान देना चाहिए। गुरुवार को सांसद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना। गौरतलब है कि टोंककला की पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हादसे के बाद फैक्ट्री संचालन में लापरवाही और सुरक्षा मानकों को लेकर जांच जारी है।
Dewas firecracker factory blast mp mahendra singh solanki photo viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














