दीदी का राज खत्म, असम के साथ बंगाल में भी बन रही डबल इंजन सरकार, पूरे देश में मोदी का जलवा: विश्वास सारंग
MP Minister Rection On Election Result: बंगाल और असम में बीजेपी को मिली बढ़त पर विश्वास सारंग ने कहा दोनों राज्यों में डबल इंजन सरकार बन रही है। ममता दीदी का राज खत्म हो गया है। पीएम मोदी का जलवा है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
मंत्री विश्वास सारंग (फोटो सोर्स- नवभारत )
Vishwas Sarang On Assam And Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल और असम में मतगणना जारी है। दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाते हुए दिख रही है। इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने तीखी और उत्साहित प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इन नतीजों ने देश की राजनीति में एक बड़ा संदेश दिया है और यह भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाता है।
मंत्री सारंग ने कहा कि ममता दीदी का भय समाप्त हुआ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। देशभर में मोदी जी का जलवा कायम है और कमल की लहर लगातार आगे बढ़ रही है।
असम के साथ बंगाल में भी डबल इंजन सरकार
उन्होंने आगे कहा कि अब डबल इंजन की सरकार का प्रभाव केवल केंद्र तक सीमित नहीं है, बल्कि बंगाल और असम जैसे राज्यों में भी दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार इन चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि जनता विकास और स्थिरता के पक्ष में है।
सम्बंधित ख़बरें
तुलसी सिलावट की विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय के फोटो पोस्टरों से गायब, शहर में शुरू हुई सियासी चर्चा
कांग्रेस ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया, विश्वास सारंग बोले- हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं
BJP Yuva Morcha प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी, भरभरा कर गिर गया मंच
मध्यप्रदेश का अमरनाथ, दुर्गम पहाड़ियों और पथरीले रास्तों से होकर शुरू होगी नागद्वारी यात्रा, प्रशासन ने कसी कम
स्थापित होंगे विकास के नए आयाम
सारंग ने बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां का ऐतिहासिक और गरिमामय स्वरूप पहले की सरकारों के कारण प्रभावित हुआ था, लेकिन अब बदलाव की दिशा स्पष्ट है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में UCC को लेकर तैयारियां तेज, विधेयक लाने से पहले होगा व्यापक जनसंवाद
भाजपा पर जनता को भरोसा
मंत्री ने यह भी कहा कि यह परिणाम केवल बंगाल और असम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए एक बड़ा संकेत हैं। उनके अनुसार यह जनादेश भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाता है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और 148 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि असम में भाजपा 68 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
