-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Bhopal Fake Crime Branch Gold Chain Robbery Four Arrested
भोपाल में क्राइम ब्रांच बनकर लूट: ड्रग तस्करी का आरोप लगाकर युवक से डेढ़ तोला सोने की चेन छीनी, चार गिरफ्तार
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Bhopal Robbery Case: भोपाल के मिसरोद में फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर लूट, ड्रग तस्करी का आरोप लगाकर युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश, गले से झपटी सोने की चेन, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार।

भोपाल में फर्जी क्राइम ब्रांच पुलिसकर्मी बनकर दिया लूट को अंजाम (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
Fake Crime Branch Fraud Case Bhopal: भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक युवक पर ड्रग तस्करी का आरोप लगाकर उसे रोक लिया और पूछताछ के बहाने जबरन वाहन में बैठाने की कोशिश की।
विरोध करने पर उसके गले से करीब डेढ़ तोला सोने की चेन झपट ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि लूटी गई चेन अभी तक बरामद नहीं हो सकी है।
पार्किंग में घेरकर बनाई क्राइम ब्रांच की टीम होने की कहानी
पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय अभिषेक राजपूत, निवासी शिवा व्हिस्परिंग वुड्स, सलैया, एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 2 और 3 अगस्त की दरम्यानी रात वह अपने दोस्तों अनुज साद और सिद्धार्थ लवंशी के साथ आर्यन ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान एक एसयूवी लगातार उनका पीछा करती रही। कॉलोनी की पार्किंग में पहुंचते ही वाहन से तीन युवक और एक युवती उतरे। युवती ने खुद को क्राइम ब्रांच की अधिकारी बताया, जबकि अन्य आरोपितों ने अभिषेक पर ड्रग तस्करी का आरोप लगाते हुए तलाशी और पूछताछ के नाम पर उसे जबरन एसयूवी में बैठाने का प्रयास किया।
सम्बंधित ख़बरें
प्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
11 अगस्त को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, संगठन मजबूत करने और विपक्ष की रणनीति पर होगा बड़ा मंथन
जीतू पटवारी को गोपाल भार्गव का जवाब, बोले- तथ्यों की पुष्टि करें, प्रायोजित वीडियो के आधार पर राजनीति न करें
18 महीने बाद भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हुए पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
विरोध करने पर छीनी सोने की चेन, लोगों के पहुंचते ही भागे
जब अभिषेक ने आरोपितों का विरोध किया तो उनमें से एक ने उसके गले से करीब डेढ़ तोला सोने की चेन झपट ली। शोर-शराबा सुनकर कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मिसरोद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की पहचान, जांच जारी
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान की और अरशद खान, फरहान खान, तथा पवित्रा लालजी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर; अगस्त और सितंबर का राशन 31 अगस्त तक मिलेगा एकमुश्त
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया है, जबकि लूटी गई सोने की चेन की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ भोपाल के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपितों ने इसी तरह की अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं।
Bhopal fake crime branch gold chain robbery four arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार
Aug 07, 2026 | 05:40 PMPuja Time: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच क्यों नहीं करनी चाहिए पूजा? जानें क्या है इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Aug 07, 2026 | 05:37 PMवर्क फ्रॉम होम मीटिंग में फेस पैक लगाकर बैठी Gen-Z कर्मचारी, बॉस की बात पर दिया धाकड़ जवाब; वीडियो वायरल
Aug 07, 2026 | 05:36 PMआर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में 2,615 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएशन तक वालों को मौका, 24 अगस्त से आवेदन
Aug 07, 2026 | 05:36 PMइंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
Aug 07, 2026 | 05:30 PMचंद्रशेखर आजाद की मूंछों पर ताव वाली मशहूर तस्वीर किसने खींची? झांसी के रुद्र नारायण की अनसुनी कहानी
Aug 07, 2026 | 05:28 PMट्रेन में युवक ने की तोड़फोड़, खिड़की और सामान को पहुंचाया नुकसान; वायरल Video पर भड़के लोग
Aug 07, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














