-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Jeep Suv Discounts Of Up To 165 Lakh Available On The Compass And Meridian
Jeep SUVs खरीदने का शानदार मौका, Compass और Meridian पर मिल रही 1.65 लाख तक की छूट
- Written By: सिमरन सिंह
Jeep Compass Discount: नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Jeep India आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने अगस्त महीने के लिए अपने फेमस SUVs Jeep Compass और Jeep Meridian पर भारी छूट मिल रही है।

Jeep Compass Discount (Source. Gemini)
Jeep India August Offers: आप इस महीने नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Jeep India आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। बता दें कि कंपनी ने अगस्त महीने के लिए अपने फेमस SUVs Jeep Compass और Jeep Meridian पर 1.65 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स की घोषणा की है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट बेनिफिट्स और चुनिंदा ग्राहकों के लिए अतिरिक्त फायदे शामिल किया गया हैं। लेकिन कंपनी की प्रीमियम ऑफ-रोड SUV Jeep Wrangler पर इस समय किसी भी तरह का डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर की राशि शहर, डीलर और उपलब्ध स्टॉक के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
Jeep Meridian पर सबसे बड़ा फायदा, 1.65 लाख रुपये तक की बचत
Jeep Meridian खरीदने वाले ग्राहकों को इस महीने सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। जिसमें कंपनी 1.65 लाख रुपये तक के कुल बेनिफिट्स दे रही है। वहीं MY24 मॉडल खरीदने पर 1.30 लाख रुपये तक के कॉर्पोरेट लाभ भी मिल सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टरों और लीजिंग कंपनियों के लिए 30,000 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा भी उपलब्ध है।
वहीं Meridian में 170hp का 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जिसे 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ पेश किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट में 4×4 ड्राइव सिस्टम भी मिलता है। इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 23.33 लाख रुपये से 38.26 लाख रुपये के बीच रखी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नई कार छोड़ अब सेकेंड हैंड कारों की ओर बढ़ रहे लोग, 70 लाख बिक्री का अनुमान, कम बजट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
अब 5 चालान पड़े भारी, बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो रद्द हो सकता है Driving License, जानिए नया नियम
BYD का फेस्टिव धमाका, इलेक्ट्रिक कारों पर मिलेगा चार्जिंग कूपन, 2 लाख KM वारंटी और फ्री मेंटेनेंस
TVS ने रचा नया इतिहास, जुलाई में बिके रिकॉर्ड 55,480 इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola-Ather को छोड़ पीछे
Compass पर भी मिल रहा दमदार ऑफर
इसके साथ ही Jeep Compass पर भी कंपनी 1.50 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें 1.10 लाख रुपये तक के कॉर्पोरेट बेनिफिट्स शामिल हैं। वहीं डॉक्टरों और लीजिंग कंपनियों को 15,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। वहीं Compass में भी वही 170hp वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है जो 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसके साथ ही ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार 4×2 और 4×4 दोनों ड्राइव विकल्प चुन सकते हैं। जिसमें इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से 30.70 लाख रुपये तक जाती है।
85th Anniversary Edition पर नहीं मिलेगा डिस्काउंट
Jeep India ने हाल ही में अपने 85 साल पूरे होने के अवसर पर Meridian 85th Anniversary Edition लॉन्च किया था। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 36.05 लाख रुपये रखी गई है और इसकी केवल 85 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इस स्पेशल एडिशन में एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई कॉस्मेटिक अपडेट और नए फीचर्स दिए गए हैं। लेकिन कंपनी ने साफ किया है कि इस लिमिटेड एडिशन मॉडल पर कोई भी डिस्काउंट या ऑफर लागू नहीं होगा। ऐसे में अगर आप लंबे समय से प्रीमियम SUV खरीदने का इंतजार कर रहे थे तो अगस्त का यह ऑफर आपके लिए अच्छी बचत का मौका साबित हो सकता है।
Jeep suv discounts of up to 165 lakh available on the compass and meridian
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Bathinda Recruitment 2026: फैकल्टी के 77 पदों पर भर्ती, ₹2.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
Aug 04, 2026 | 08:48 PMगूंगी गुड़िया हैं सुनेत्रा पवार, हर्षवर्धन सपकाल का विवादित बयान; महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी घमासान
Aug 04, 2026 | 08:48 PMJeep SUVs खरीदने का शानदार मौका, Compass और Meridian पर मिल रही 1.65 लाख तक की छूट
Aug 04, 2026 | 08:48 PMईरान-ओमान के बीच Hormuz Strait पर फीस वसूलने की डील, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ेगा असर
Aug 04, 2026 | 08:47 PMपुलिस को बताया तो जान से मार दूंगी.. 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेविक्विक, पारिवारिक झगड़े का लिया बदला
Aug 04, 2026 | 08:46 PMउदयनिधि विवाद पर बचाव में उतरी DMK, AIADMK और शिवसेना ने खोला मोर्चा; कहा- महिला गरिमा का हुआ अपमान
Aug 04, 2026 | 08:35 PMAAI Apprentice Recruitment: एयरपोर्ट अथॉरिटी में अप्रेंटिस के 10 पदों पर भर्ती, ₹15,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड
Aug 04, 2026 | 08:32 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














