Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल में एक महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर में बड़ा खुलासा; समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश में की आरोपी ने हत्या

Blind Murder Bhopal: भोपाल के कटारा हिल्स में हत्या की गुत्थी सुलझी, मंडीदीप के राजेश राय की हत्या के आरोप में अजय मियाना गिरफ्तार, गायब मोबाइल के IMEI-CDR ने खोला राज।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 24, 2026 | 08:10 PM

ब्लाइंड मर्डर भोपाल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Blind Murder Accused Arrested: भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में मिले एक अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। तकनीकी जांच और मोबाइल ट्रैकिंग की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला लंबे समय से चुनौती बना हुआ था, लेकिन मोबाइल फोन के तकनीकी विश्लेषण ने जांच को सही दिशा दी और आखिरकार आरोपी तक पहुंचने में मदद की।

इकोलॉजिकल पार्क के पास मिला था पांच दिन पुराना शव

जानकारी के मुताबिक, 29 मई 2026 को झागरिया हाईवे स्थित इकोलॉजिकल पार्क के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। शव करीब पांच दिन पुराना बताया गया था। जांच के दौरान मृतक की पहचान मंडीदीप निवासी राजेश राय के रूप में हुई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की, लेकिन घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन गायब होने के कारण मामले की जांच जटिल हो गई थी।

IMEI और CDR की जांच से मिला अहम सुराग

कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मामले की जांच में तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की आईएमईआई और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई, जो अजय सिंह मेवाड़ा उर्फ अजय मियाना नामक व्यक्ति के पास पाई गई। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में मिले तथ्यों ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

EXCLUSIVE: अयोध्या में दान पर सियासत, उज्जैन महाकाल मंदिर में पारदर्शिता की मिसाल; पढ़ें यह खास रिपोर्ट

उज्जैन में BLO ने व्हाट्सएप पर लीक की नाबालिग की फोटो; इंटरनेट पर डीपफेक अश्लीलता फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर के गांवों में मुफ्त शराब बांटकर वीडियो बनाने का आरोप; प्रशासन के सामने उठी कार्रवाई करने की मांग

मंदसौर में MD ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13.850 किलो एमडी और 9 किलो केमिकल जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

विरोध करने पर की हत्या, जांच जारी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतक के संपर्क में आया था और उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मृतक के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब राजेश राय ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: अयोध्या में दान पर सियासत, उज्जैन महाकाल मंदिर में पारदर्शिता की मिसाल; पढ़ें यह खास रिपोर्ट

इसी दौरान आरोपी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। भोपाल पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Bhopal blind murder case solved homosexual relationship dispute led to killing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 08:10 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.