बुरहानपुर में युवक ने बांटी शराब (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बुरहानपुर

बुरहानपुर के गांवों में मुफ्त शराब बांटकर वीडियो बनाने का आरोप; प्रशासन के सामने उठी कार्रवाई करने की मांग

Free Liquor Distribution In Village: एमपी के बुरहानपुर में डिजिटल लोकप्रियता के लिए गांवों में मुफ्त शराब बांटने का गंभीर आरोप, कलेक्टर से शिकायत, यूट्यूबर का दावा- बोतलों में कोल्ड ड्रिंक है।

सजल रघुवंशी

Burhanpur Free Liquor Distribution Video: बुरहानपुर जिले में शराब के प्रचार-प्रसार को लेकर एक गंभीर शिकायत सामने आई है। जनसुनवाई में पहुंचे एक ग्रामीण युवक ने आरोप लगाया है कि एक शराब कारोबारी सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने और अपने व्यवसाय के प्रचार के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को मुफ्त में शराब पिला रहा है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में युवाओं सहित मजदूर वर्ग के लोग शराब की लत की ओर बढ़ रहे हैं। मामले की शिकायत कलेक्टर से कर कार्रवाई की मांग की गई है।जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण रमजान तड़वी ने बताया कि संबंधित युवक अपनी गाड़ी में शराब लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचता है और लोगों को मुफ्त में शराब पिलाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह के वीडियो युवाओं और बच्चों को शराब के प्रति आकर्षित कर रहे हैं।

परिवारों पर पड़ रहा नकारात्मक प्रभाव

रमजान तड़वी का कहना है कि आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के भोले-भाले लोगों तथा खेतिहर मजदूरों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का फायदा उठाकर उन्हें शराब का आदी बनाया जा रहा है। इससे परिवारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और गांवों में सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं।

निष्पक्ष जांच की उठी मांग

शिकायतकर्ता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि शराब की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी, विवाद और अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी वृद्धि देखी जा रही है।

आबकारी अधिकारी ने क्या?

वहीं मामले को लेकर जिला आबकारी अधिकारी पार्थ शर्मा का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति शराब का प्रचार-प्रसार करता है या लोगों को घर-घर जाकर शराब पिलाता है तो यह नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

शराब की बोतलों में कोल्ड ड्रिंक

अमन शिवहरे का कहना है कि हम बोतलों में भरकर शराब नहीं बल्कि अपनी और कोल्ड ड्रिंक पिलाते हैं तभी तो हमें यूट्यूब और फेसबुक जैसे बड़े सोशल मीडिया पर सिल्वर बटन मिलता है यह तो सभी जानते हैं कि लाखों लोगों में एक को सिल्वर बटन मिलता है जो हमें मिला है यह तो केवल हमारा शौक और लोकप्रिय पाने के लिए इस तरह से किया गया है।

फिलहाल जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन तक मामला पहुंच चुका है। अब देखना होगा कि शिकायत की जांच के बाद संबंधित तथ्यों की पुष्टि होने पर प्रशासन और आबकारी विभाग क्या कार्रवाई करता है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में बढ़ती शराबखोरी पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाना समय की आवश्यकता है।

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम