Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मंदसौर में MD ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13.850 किलो एमडी और 9 किलो केमिकल जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

Drug Free MP Campaign: मंदसौर में 'ड्रग फ्री एमपी' अभियान की बड़ी सफलता, बाजखेड़ी गांव में खेत के मकान पर चल रही एमडी ड्रग्स फैक्ट्री सीज, 13.850 किलो ड्रग्स के साथ 2 गिरफ्तार।

  • Reported By: देवेन्द्र मोर्य | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 24, 2026 | 05:43 PM

मंदसौर में एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MD Drug Factory Exposed In Mandsaur: मध्य प्रदेश सरकार के “ड्रग फ्री मध्यप्रदेश” अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के नई आबादी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित एक एमडी ड्रग निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स, रासायनिक पदार्थ और निर्माण उपकरण जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने बताया कि 23 जून को नई आबादी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बाजखेड़ी स्थित एक खेत पर बने पक्के मकान में अवैध रूप से एमडी ड्रग तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम गठित की गई और मौके पर दबिश दी गई। जांच के दौरान वहां संचालित सिंथेटिक ड्रग निर्माण इकाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पूरे परिसर को घेरकर कार्रवाई की।

13.850 किलो एमडी ड्रग और केमिकल जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 13 किलो 850 ग्राम एमडी ड्रग और 9 किलो 109 ग्राम रासायनिक पदार्थ बरामद किए। इसके अलावा ड्रग निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी जब्त किए गए हैं। इनमें दो बड़े स्टील के मटके, तीन स्टील के चम्मच, तपेला, तपेली, एक सेंट्रीफ्यूगल मशीन, एक इलेक्ट्रिक इंडक्शन, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, प्लास्टिक ड्रम, तीन बाल्टियां और हैलोजन लाइटें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह सामग्री लंबे समय से ड्रग निर्माण के लिए उपयोग में लाई जा रही थी।

सम्बंधित ख़बरें

राहुल गांधी मानहानि केस: MP हाईकोर्ट में सुनवाई हुई पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित

दमोह में युवक की चाकू मारकर हत्या, फल विक्रेता ने दिया वारदात को अंजाम; फेंककर पैसे देने पर हुआ था विवाद

मुरैना में प्रॉपर्टी डीलर के घर से 25 लाख के जेवर चोरी, पुलिस जांच तेज; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

ग्वालियर में डिजिटल अरेस्ट: महिला से ठगे 1 करोड़ 57 लाख रुपए; ठगों ने खुद को बताया केंद्रीय एजेंसी का अधिकारी

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सदाकत (41) निवासी अरोरा कॉलोनी, पटेल नगर, संजीत नाका मंदसौर तथा आरीफ (33) निवासी ग्राम बाजखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले का तीसरा आरोपी ताहिर निवासी बाजखेड़ी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें: दमोह में युवक की चाकू मारकर हत्या, फल विक्रेता ने दिया वारदात को अंजाम; फेंककर पैसे देने पर हुआ था विवाद

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी

नई आबादी थाना पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 115/2026 दर्ज करते हुए धारा 8, 22, 25 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण, परिवहन और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mandsaur md drug factory busted 13kg md drugs seized two arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 05:43 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • MP Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.