Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Work From Anywhere: ऑफिस नहीं, अब कहीं से भी काम कर रहे हैं लोग, जानें इस नए वर्क कल्चर के फायदे और नुकसान

Work From Anywhere: रिमोट वर्क के बढ़ते चलन के कारण प्रोफेशनल्स सिर्फ ऑफिस ही नहीं, बल्कि कैफे, पहाड़ों, बीच या किसी भी पसंदीदा जगह से काम कर रहे हैं। जानिए इस वर्क कल्चर के फायदे और नुकसान।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 29, 2026 | 12:12 PM

वर्क कल्चर (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Remote Working Lifestyle for Young Professionals: जैसे-जैसे रिमोट वर्क कल्चर बढ़ता जा रहा है। डिजिटल नोमाड, यंग प्रोफेशनल्स के बीच एक लोकप्रिय लाइफ़स्टाइल चॉइस बनता जा रहा है। इसका मतलब है वर्क फ्रॉम एनिवेयर यानी कहीं से भी काम करने की फ्लेक्सिबिलिटी। अब सवाल यह है कि क्या यह तरीका सस्टेनेबल है।

आजकल बहुत से प्रोफ़ेशनल्स के लिए काम करने की जगह, केवल ऑफ़िस डेस्क तक सीमित नहीं रह गई है। ऑफिस की बजाय काम करने की जगह किसी शहर का कैफे या दूर पहाड़ों पर या शहर की शोरगुल से दूर कोई ऐसी जगह जहां शांति हो। डिजिटल नोमाड्स इस बदलाव को अपना रहे हैं और काम के साथ-साथ ट्रैवलिंग के भी मजे ले रहे हैं।

क्या है नोमाड कल्चर

डिजिटल नोमाड लाइफस्टाइल लोगों को किसी एक जगह से बंधे बिना कहीं से भी काम करने की आजादी देता है। काम के लिए किसी तय जगह के बजाय, वे अलग-अलग शहरों या देशों में को-वर्किंग स्पेस, कैफ़े या अस्थायी जगहों से अपना काम करते हैं। लेकिन, वर्क कल्चर के इस नए तरीके के जहां कई फायदे हैं, तो वहीं इसकी कुछ चुनौतियां भी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Mouth Taping: क्या रातभर मुंह पर टेप लगाकर सोना सही है? जानिए इसके फायदे और नुकसान

29 जून का इतिहास: राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस: विकास की नींव बने आंकड़ों का महत्व समझने का दिन

महाराष्ट्र में PWD सड़कों पर होर्डिंग के नियम सख्त, अब सिर्फ 5 साल के लिए मिलेगी अनुमति

36 घंटे से ज्यादा ड्यूटी, नींद की कमी और मानसिक थकान….रेजिडेंट डॉक्टरों पर सर्वे ने बढ़ाई चिंता

वर्क कल्चर (फोटो.सोशल मीडिया)

नोमाड कल्चर के फायदे

काम करने की आजादी और ज्यादा अनुभव

इस लाइफस्टाइल का सबसे बड़ा फायदा है फ्रीडम और वर्क फ्लेक्सिबिलिटी। इसमें आपके पास यह चुनने की आजादी होती है कि वे कहाँ और कब काम करें, इससे वे अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना शेड्यूल बना सकते हैं। रोज़ाना आने-जाने की भागदौड़ न होने से समय भी बचता है और स्ट्रेस कम होता है।

  • नजरिया में बदलाव

इस तरह के वर्क कल्चर का फायदा यह है कि इससे नई जगहों पर यात्रा कर सकते हैं और नए कल्चर, संस्कृति, नए लोगों को जानने का मौका मिलता है। अलग-अलग जगहों पर घूमते हुए काम करने से लोग अलग-अलग तरह के माहौल में घुल-मिल पाते हैं, जिससे उनकी क्रिएटिविटी बढ़ती है और उन्हें हर चीज के प्रति एक नया नजरिया मिलता है। नए माहौल में रहने से अक्सर लोगों को अलग तरह से सोचने और नई ऊर्जा के साथ काम करने में मदद मिलती है।

  • पर्सनल और फाइनेंशियल ग्रोथ

इस लाइफस्टाइल में फाइनेंशियल फ़्लेक्सिबिलिटी भी मिलती है। कई लोग ऐसी जगहों पर रहते हैं, जहाँ रहने का खर्च कम हो, जिससे वे पैसे बचा सकें। कम खर्च में दूर से काम करने का तरीका यंगस्टर्स को बहुत भा रहा है।

वर्क कल्चर (फोटो.सोशल मीडिया)

डिजिटल नोमाडिज्म के नुकसान

  • अकेलापन और अनिश्चितता

इस लाइफ स्टाइल की सबसे आम समस्या अकेलापन और स्टेबिलिटी की कमी है। लगातार यात्रा करने के कारण रिश्ते बनाना या एक सस्टेनेबल सोशल लाइफ रखना मुश्किल होता है।

ट्रेडिशनल सिस्टम ऑफ जॉब की तरह इसमें आय फिक्स नहीं होता है। इसमें निश्चित वेतन नहीं मिलता है। इससे फाइनेंशियल अनिश्चितता हो सकती है और लंबी अवधि की योजना बनाना मुश्किल होता है।

ये भी पढ़ें- Mouth Taping: क्या रातभर मुंह पर टेप लगाकर सोना सही है? जानिए इसके फायदे और नुकसान

  • तकनीक और टाइम जोन की समस्याएँ

इसके अलावा, तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी चुनौतियाँ काम में बाधा डाल सकती हैं। एक स्थिर इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है, लेकिन सभी जगहों पर स्टेबल कनेक्टिविटी नहीं मिलती। इससे प्रोडक्टिविटी पर असर पड़ सकता है, खासकर जरूरी मीटिंग या डेडलाइन के दौरान। टाइम जोन का अंतर मुश्किलें बढ़ा देता है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में टीम या क्लाइंट्स के साथ काम करने के लिए अक्सर शेड्यूल में बदलाव करना पड़ता है, जिससे रूटीन बिगड़ सकता है।

Work from anywhere benefits challenges remote work culture hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 12:12 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Lifestyle News
  • online work
  • Social Work
  • Team Work
  • Travellers
  • workplaces

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.