Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mouth Taping: क्या रातभर मुंह पर टेप लगाकर सोना सही है? जानिए इसके फायदे और नुकसान

Mouth Taping Trend: मुंह पर टेप लगाकर सोने से नाक से सांस लेने में मदद मिलती है, खर्राटे कम होते हैं और स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है। जानिए माउथटेपिंग को अपनाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 29, 2026 | 10:12 AM

माउथ टेपिंग (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mouth Taping for Better Sleep Quality: सोशल मीडिया पर माउथ टेपिंग नाम का एक ट्रेंड वायरल है। ऐसे में अगर आप भी इसे ट्राई करने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले जान लें इससे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में।

आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां हर दूसरे दिन कोई न कोई नया ट्रेंड वायरल होता रहता सोशल मीडिया पर माउथ टेपिंग नाम का एक डिवाइस है, जिसमें लोग मुंह पर टेप लगाकर सो रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस टेप की वजह से लोग रात भर मुंह से नहीं बल्कि नाक से सांस ले रहे हैं।

कुछ लोगों का मानना है ये सेहत के लिए अच्छा है और इससे खर्राटे कम होते हैं। साथ ही नींद की क्वालिटी भी बेहतर होती है, इतना ही नहीं इससे मुंह सूखने की समस्या भी खत्म होती है।

सम्बंधित ख़बरें

Habits of Successful People: सफलता पाने के लिए अपनाएं सफल लोगों की ये 10 आदतें, हर लक्ष्य होगा आसान

FAIMA; महाराष्ट्र में मरीजों का इलाज करते-करते खुद बीमार पड़ रहे डॉक्टर,16.5% के मन में आए आत्म-हानि के विचार

Postpartum Yoga: बच्चे के जन्म के बाद पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाने में मदद करेंगे ये 3 आसान योगासन

Pre-Wedding Detox: शादी से पहले शरीर को करें अंदर से डिटॉक्स, कम होगी ब्लोटिंग और बढ़ेगी एनर्जी

माउथ टेपिंग के फायदे

साइंटिफिकली माउथ टेपिंग का काम नाक से सांस लेना। जब हम नाक से सांस लेते हैं तो हवा फिल्टर होती है और साथ में नमी मिलती है और फेफड़ों तक पहुंचने से पहले गर्म हो जाती है।

इसके अन्य फायदों में,

  • मुंह सूखने की समस्या का कम होना
  • गले में जलन कम होना
  • खर्राटों का आना कम होना
  • ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होना, जो ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन डिलीवरी में मदद करता है
  • मुंह का pH लेवल बैलेंस रहना, इसके चलते दांतों की सड़न और मसूड़ों की समस्या से भी राहत मिलती है।

नाक से सांस या मुंह से सांस

इस ट्रेंड के सामने आने के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि नाक से सांस लेना या मुंह से सांस लेना क्या ज्यादा बेहतर है? डॉक्टर्स मानते हैं कि नाक से सांस लेना ही बेहतर और नेचुरल तरीका है। जब हम नाक से सांस लेते हैं, तो सांस लेने के दौरान हवा में मौजूद धूल और एलर्जी फिल्टर हो जाती है। साथ ही साथ हवा नम और गर्म होकर फेफड़ों तक पहुंचती है। इतना ही नहीं नाक से सांस लेने से अस्थमा व श्वसन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को राहत मिलती है।

वहीं मुंह से सांस लेने की बात करें तो जब हम मुंह से सांस लेते हैं, तो मुंह सूखने की परेशानी, खर्राटे और इंफेक्शन की समस्या होने के चांसेज बढ़ जाते हैं। हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि माउथ टेपिंग सभी के लिए सुरक्षित नहीं है।

ये भी पढ़ें- Habits of Successful People: सफलता पाने के लिए अपनाएं सफल लोगों की ये 10 आदतें, हर लक्ष्य होगा आसान

माउथ टेपिंग के जोखिम

  • टेप लगाने से स्किन में जलन या एलर्जी।
  • सोते समय घबराहट महसूस होना।
  • नाक बंद होने पर सांस लेने में तकलीफ होना।
  • स्लीप एप्निया वाले लोगों में सांस रुकने का खतरा बढ़ सकता है।
  • उल्टी आने पर अजीब सा फील होना।

ऐसे में बिना डॉक्टर के सलाह के इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। खासकर तब, जब आपको स्लीप एप्निया, नाक की ब्लॉकेज या सांस की समस्या है।

Mouth taping benefits risks side effects safe or not hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 10:12 AM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • New Trend
  • Physical and Mental Health
  • Social Media Trend

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.