-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Why Is Rose Day Celebrated First In Valentines Week
जानिए Rose Day का इतिहास, विविध रंगों के गुलाब और रिश्तों का महत्व भी जानें
- Written By: दीपिका पाल

रोज डे का इतिहास (डिजाइन फोटो)
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) का सबसे पहला दिन ‘रोज़ डे’ (Rose Day) हर साल 7 फरवरी को पूरी दुनिया में बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाता हैं। इस खास मौके पर कपल एक-दूसरे को फूल देकर प्यार जताते हैं। रोज डे (Rose SDay) यानी गुलाब वाला दिन। गुलाब को अहसास जाहिर करने का प्रतीक मानते हैं।
दरअसल किसी को कोई खास रंग का गुलाब देकर अपने दिल की बात इशारों में कही जा सकती है। हर रंग के गुलाब के अलग मायने होते हैं। तरह तरह के गुलाबों से बाजार संज जाती है। अलग अलग रंगों के गुलाब सिंगल्स के दिल में भी प्यार की आस जगाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लेकिन रोज डे केवल प्रेमी जोड़ों का दिन नहीं। इस दिन को हर कोई मना सकता है। रोज डे को मनाने के पीछे का कारण और सेलिब्रेशन का सही तरीका जानकर आप भी मना सकते हैं। ऐसे में आइए जानें वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से ही क्यों होती है? क्या है रोज डे का इतिहास और प्रेमियों के लिए क्यों है गुलाब खास।
आपको जानकारी के लिए बता दे कि वैलेंटाइन सप्ताह 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। रोज डे वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन मनाते हैं, यानी 7 फरवरी को रोज डे होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को, दोस्त को या किसी खास को गुलाब देकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं।
आखिर क्यों मनाते हैं Rose Day
गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। गुलाब के रंग भावनाओं की अभिव्यक्ति करते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह अपने दिल की बात जाहिर करने का मौका देता है। इसलिए प्रेमी जोड़ों के लिए रोज डे खास होता है। वह अपने प्रिय को गुलाब देकर दिल में छिपे इश्क का इजहार इशारों में कर सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे गुलाब दे सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं, या किसी को बहुत सम्मान देते हैं, या अपने दुश्मन से गिले शिकवे मिटाकर हाथ मिलाना चाहते हैं तो भी खास रंग के गुलाब के फूल देकर इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।
गुलाब के रंगों के मायने
लाल रंग का गुलाब– जिससे मुहब्बत का इजहार करना चाहते हैं, उसे दें।
गुलाबी रंग का गुलाब- बेस्ट फ्रेंड को देकर दोस्ती को गहरा बना सकते हैं।
पीले रंग का गुलाब – किसी से दोस्ती करना चाहते हैं, तो उसे पीला गुलाब दें।
नारंगी रंग का गुलाब- किसी को पसंद करते हैं, नारंगी रंग का गुलाब देकर उसके सामने जाहिर करें।
सफेद रंग का गुलाब- माफी मांगना चाहते हैं।
कहते हैं कि एक गुलाब देने से ‘वो’ चुटकियों में इंप्रेस हो सकती है या एक फूल ‘उसके’ चेहरे पर मुस्कान ला सकता हैं। रोज डे का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ हैं। ऐसा कहा जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब इतना पसंद था कि उनके पति रोज कई टन फूल उन्हें खुश करने के लिए उपहार में भिजवाते थे। नूरजहां का दिल जीतने के लिए उनके पति हर कोशिश करते थे और उसमें से गुलाब भेजना भी एक प्यार भरा तरीका था।
विक्टोरिया के जमाने की है ये बात
ये भी कहा जाता है कि, एक समय पर महारानी विक्टोरिया के समय में लोगों ने एक-दूसरे को इंप्रेस करने या फीलिंग्स शेयर करने के लिए फूल देने की शुरुआत की। धीरे-धीरे ये प्रथा कपल के बीच पॉपुलर हो गई और तब से प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को फूल देते हुए नजर आ रहे हैं।
Why is rose day celebrated first in valentines week
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर एकनाथ शिंदे ने दी श्रद्धांजलि, बोले- लाखों छात्रों के मार्गदर्शक थे
Aug 04, 2026 | 02:49 PMगंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PMउपजाऊ खेत बचाने गडचिरोली के किसान पहुंचे उपराष्ट्रपति के द्वार, जमीन अधिग्रहण का किया साफ विरोध
Aug 04, 2026 | 02:39 PMनागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
Aug 04, 2026 | 02:38 PMBen Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 02:33 PMरूस के दो बड़े शहरों में यूक्रेन का ड्रोन हमला, धू-धूकर जली रिफाइनरी और वेयरहाउस; 5 लोगों की मौत
Aug 04, 2026 | 02:26 PMपीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Aug 04, 2026 | 02:19 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














