-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know Why We Celebrate Rose Day
गिले-शिकवे दूर करने से लेकर मोहब्बत का इज़हार करने का गोल्डन टाइम, Valentine Week के पहले दिन Rose Day, जानिए इसका इतिहास
- Written By: सीमा कुमारी
गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। गुलाब के रंग भावनाओं की अभिव्यक्ति करते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह अपने दिल की बात जाहिर करने का मौका देता है। इसलिए प्रेमी जोड़ों के लिए रोज डे खास होता है।

रोज डे (सौ.सोशल मीडिया)
Rose Day 2025: प्यार और रोमांस का प्रतीक वैलेंटाइन डे जिसका इंतजार हर कपल को पूरे साल बेसब्री से रहता है। वह पल जल्द ही शुरू होने जा रहा है। हर साल 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है। इस दिन का इंतजार हर प्यार करने वाले जोड़ों को बेहद बेसब्री से रहता है। जैसा कि आपको पता है कि हर साल 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है। इस दिन को दुनिया भर में ‘रोज डे’ के तौर पर मनाया जाता है, जिसमें हर कपल एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपना प्यार जताता है।
मार्केट में तरह-तरह के गुलाब इस दिन काफी डिमांड में रहते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि प्यार करने वाले लोगों के लिए इस खूबसूरत दिन की शुरुआत आखिर कैसे हुई, आइए जानते हैं।
कैसे हुई थी रोज डे की शुरुआत
सम्बंधित ख़बरें
Valentine’s Week History: वैलेंटाइन डे से पहले क्यों आते हैं ये 7 दिन? हर दिन के पीछे छिपा है एक गहरा राज!
Anti-Valentine Week: स्लेप डे से लेकर ब्रेकअप डे तक अब उतरेगा प्यार का बुखार, जान लीजिए हर दिन की अलग खासियत
नेपाल में वेलेंटाइन डे मनाने का अनोखा तरीका, इस दिन “क्ले-डेट” पर जाते हैं जोड़े
Shilpa Shirodkar ने पति संग Valentine’s Day का प्लान किया रिवील, बताया कैसे दोनों एक-दूसरे के लिए निकालते हैं व्यक्त
आपको बता दें, रोज डे पर कपल एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर प्यार का इजहार करते हैं, लेकिन बता दें कि इस दिन की शुरुआत सबसे पहले मुगल काल से ही हो गई थी। कहा जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब बहुत पसंद था। ऐसे में उन्हें खुश करने के लिए जहांगीर रोजाना टन के हिसाब से उन्हें फ्रेश रोज भिजवाते थे।
इसके अलावा, ये भी कहा जाता है कि रानी विक्टोरिया ने भी अपने पति प्रिंस अल्बर्ट को प्यार जाहिर करने के लिए गुलाब के फूल दिए थे। महारानी विक्टोरिया के समय से ही लोग 7 फरवरी को अपने चाहने वाले को स्पेशल फील करवाने के लिए गुलाब देने लगे और ये परंपरा आज भी चली आ रही है।
क्यों मनाते हैं ‘रोज डे’ जानिए
गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। गुलाब के रंग भावनाओं की अभिव्यक्ति करते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह अपने दिल की बात जाहिर करने का मौका देता है। इसलिए प्रेमी जोड़ों के लिए रोज डे खास होता है।
वह अपने प्रिय को गुलाब देकर दिल में छिपे इश्क का इजहार इशारों में कर सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे गुलाब दे सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी से दोस्ती करना चाहते हैं, या किसी को बहुत सम्मान देते हैं, या अपने दुश्मन से गिले शिकवे मिटाकर हाथ मिलाना चाहते हैं, तो भी खास रंग के गुलाब के फूल देकर इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।
गुलाब के रंगों के कई मायने :
लाल रंग का गुलाब– जिससे मोहब्बत का इजहार करना चाहते हैं, उसे दें।
गुलाबी रंग का गुलाब- बेस्ट फ्रेंड को देकर दोस्ती को गहरा बना सकते हैं।
पीले रंग का गुलाब – किसी से दोस्ती करना चाहते हैं, तो उसे पीला गुलाब दें।
नारंगी रंग का गुलाब- किसी को पसंद करते हैं, नारंगी रंग का गुलाब देकर उसके सामने जाहिर करें।
सफेद रंग का गुलाब- माफी मांगना चाहते हैं।
लाइफस्टाइल से संबंधित ऐसी ही अन्य रोचक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें-
कहते हैं कि एक गुलाब देने से ‘वो’ चुटकियों में इंप्रेस हो सकती है, या एक फूल ‘उसके’ चेहरे पर मुस्कान ला सकता हैं। रोज डे का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है।
ऐसा कहा जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब इतना पसंद था कि उनके पति रोज कई टन फूल उन्हें खुश करने के लिए उपहार में भिजवाते थे। नूरजहां का दिल जीतने के लिए उनके पति हर कोशिश करते थे और उसमें से गुलाब भेजना भी एक प्यार भरा तरीका था।
Know why we celebrate rose day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी; महिला ने दिया बच्चे को जन्म, आगरा कैंट पर मेडिकल टीम ने संभाली जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 08:25 PMMPESB Patwari Vacancy 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती, 4 अगस्त से आवेदन शुरू
Aug 04, 2026 | 08:20 PMमध्य प्रदेश के राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर; अगस्त और सितंबर का राशन 31 अगस्त तक मिलेगा एकमुश्त
Aug 04, 2026 | 08:12 PMकॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
Aug 04, 2026 | 08:03 PMMMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
Aug 04, 2026 | 07:55 PMविधानसभा के मानसून सत्र में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष
Aug 04, 2026 | 07:46 PMविदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
Aug 04, 2026 | 07:37 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














