आखिर साल में दो बार क्यों मनाया जाता है Friendship Day, जानिए इसकी वजह
International Friendship Day 2025- अगर साथ पुराने दोस्त मिल जाए तो दिन बेहद खूबसूरत सा लम्हा बन जाता है। पुराने से लेकर नए दोस्तों के साथ आपका क्या रिश्ता है और कितना खास बताने के लिए दिन मनाते है।
- Written By: दीपिका पाल
फ्रेंडशिप डे साल में दो बार क्यों मनाते है (सौ. सोशल मीडिया)
International Friendship Day 2025- दोस्ती का प्यारा सा दिन यानि मित्रता दिवस आज भारत समेत दुनिया भर में मनाया जा रहा है। यह दिन दोस्ती को सेलिब्रेट करने का खास दिन होता है। दोस्ती हर किसी के लिए किसी जन्नत से कम नहीं होती है। अगर साथ पुराने दोस्त मिल जाए तो दिन बेहद खूबसूरत सा लम्हा बन जाता है। पुराने से लेकर नए दोस्तों के साथ आपका क्या रिश्ता है और कितना खास इसे बताने के लिए हर साल दोस्ती दिवस मनाया जाता है।
वैसे तो अगस्त का पहला रविवार दोस्ती दिवस के नाम होता है लेकिन जुलाई माह में अंतर्राष्ट्रीय दोस्ती दिवस यानि (International Friendship Day) सेलिब्रेट किया जाता है। साल में दो बार फ्रेंडशिप डे मनाने के पीछे आखिर क्या वजह है इसे जानने के लिए पढ़ते है पूरा लेख…
सम्बंधित ख़बरें
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
कम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
जानिए दो बार क्यों मनाते है दोस्ती दिवस
जैसा कि, हम देखते है अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस साल में दो बार मनाया जाता है। जी हां यह जानकर चौंक रहे होंगे लेकिन इस खास दिन का इतिहास सबसे अलग है। इतिहास के अनुसार ,फ्रेंडशिप डे दो बार मनाने के पीछे की वजह बताई गई है। साल 1950 के दशक में हॉलमार्क कार्ड्स के फाउंडर जॉयस हॉल ने मित्रता दिवस मनाने की शुरुआत की है। इस दिवस को मनाने के कॉन्सेप्ट को काफी पॉपुलैरिटी मिली और यूनाइटेड नेशंस ने साल 2011 में 30 जुलाई को फ्रेंडशिप डे के रूप में स्वीकृति दी। इसके बाद से यूनाइटेड नेशंस में 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे तर्क दिया कि, यह दिन वैश्विक तौर पर शांति और एकता को बढ़ावा देता है। 30 जुलाई को इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी गई। इस दिवस का उद्देश्य अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों, देशों और समूहों के बीच दोस्ती गहरी करने के विचार को गहरा करने का दिन होता है।
भारत में पहला रविवार होता है खास
यहां पर यूनाइटेड नेशंस के अलावा भारत समेत कई जगहों में फ्रेंडशिप डे का दिन अगस्त का पहला रविवार होता है। फ्रेंडशिप डे को रविवार के दिन मनाने की वजह लोगों की सहूलियत देखी गई थी। वीकेंड पर आराम से लोग घूम-फिर सकते हैं, प्लान बना सकते हैं और दोस्तों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। अगस्त का पहला रविवार दोस्ती के नाम होता है इसके बाद ही भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन मनाया जाता है।
जानिए कैसे मनाएं फ्रेंडशिप डे
यहां पर इस खास मित्रता दिवस को मनाने के कई तरीके हो सकते है जो इस दिन को खास मना सकते है।
- अपने अंदर के ओल्ड स्कूल व्यक्ति को ना मरने दें और चाहे उम्र कितनी भी हो अपने दोस्तों के लिए फ्रेंडशिप बैंड्स लेकर जाएं और दिन को सेलिब्रेट करें।
- दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएं आप अपने फेवरेट कॉफी शॉप (Coffee Shop) जा सकते हैं या फिर किसे अच्छे से रेस्टोरेंट में बैठकर खा सकते हैं।
- फ्रेंडशिप डे तबतक अधूरा है जबतक दोस्त के साथ बैठकर अपने पुराने दिन ना याद किए जाएं।
- किसी पार्क की सैर करें और बेंच पर बैठकर यादों का पिटारा खोल लें।
- दोस्तों के साथ शॉपिंग का अलग ही मजा होता है, वीकेंड भी है तो शॉपिंग का लुत्फ जरूर लें। मन खोलकर शॉपिंग करें और चाहे तो दोस्त के लिए लगे हाथ कोई गिफ्ट भी ले लें।
ये भी पढ़ें-इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को प्यारे संदेशों से करें विश, खिल उठेंगे चेहरे
- आप अपने स्कूल या कॉलेज के आस-पास घूमने जा सकते हैं, पुरानी यादे दोस्तों के साथ बेहद खास हो जाती है।
- एडवेंचर पार्क जा सकते हैं और झूलों का या फिर झमाझम पानी में भीगने का मजा लिया जा सकता है.
- अगर दोस्त आस-पास नहीं हैं तो वीडियो कॉल का प्लान बनाएं और सब एकसाथ अपनी-अपनी स्क्रीन के सामने बैठकर बातें करें। दूर होकर भी पास रहने का अहसास होगा।
