इतिहास की मानें तो, संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे घोषित किया था। इस दिन को दुनियाभर में सांस्कृतिक विविधता, भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तय किया गया। अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे भारत, अमेरिका, बांग्लादेश जैसे कई देशों में मनाया जाता है।