-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Why Do We Massage With Bitter Oil In The Month Of Ashadh
आषाढ़ माह में क्यों करते हैं कड़वे तेल से मालिश, वात-कफ दोष से दिलाता है राहत
- Written By: दीपिका पाल
बारिश के मौसम में अक्सर शरीर में वात-दोष, स्किन इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है तो वहीं पर इन सभी मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आयुर्वेद में सरसों, नीम या तिल जैसे कड़वे की मालिश करना जरूरी होता है।

आषाढ़ माह में तेल लगाने का महत्व (सौ. डिजाइन फोटो)
बारिश के मौसम की शुरूआत हो गई है इस मौसम में अक्सर सेहत का सबसे ज्यादा ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। बारिश के महीने को आषाढ़ माह के रूप में भी जाना जाता है इस मौसम में अक्सर शरीर में वात-दोष की समस्या बढ़ जाती है तो वहीं पर स्किन इंफेक्शन भी बारिश में सबसे ज्यादा होता है। इन सभी मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आयुर्वेद में सरसों, नीम या तिल जैसे कड़वे तेल से अभ्यंग (मालिश) करने की बात कही गई है। कहते हैं कि, यह केवल शरीर की मालिश नहीं करता हैं अंदरूनी तौर पर शरीर को शुद्ध करता है। चलिए जानते हैं आषाढ़ माह में तेल की मालिश क्यों होती है जरूरी…
जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
आपको बताते चलें, आषाढ़ माह में तेल लगाना अनिवार्य बताया गया है। चरक संहिता (सूत्रस्थान 5.6) का सूत्र कहता है कि वर्षासु वातप्रकोपात स्निग्धाभ्यङ्गः प्रशस्यते. यानि वर्षा ऋतु में वात बढ़ता है, अतः स्निग्ध तेल से मालिश उत्तम है। बताया जाता है कि, बारिश में वात-कफ के दोष बढ़ जाते है। वहीं पर बारिश में त्वचा पर भी बुरा असर पड़ता है। त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे पसीना और गंदगी अंदर जम जाती है। इसके अलावा रक्तसंचार मंद पड़ता है और मानसिक बेचैनी बढ़ती है।
जानिए आषाढ़ माह में कड़वा तेल ही क्यों
यहां पर आषाढ़ महीने में सरसों, नीम और करंज का कड़वा तेल लगाने का महत्व होता है। इन तीन प्रकार के तेलों में कई सारे गुण होते है। सरसों तेल तीक्ष्ण, उष्ण, वातहर जोड़ों के दर्द, त्वचा की ठंडीपन में लाभ दिलाने का काम करता है। वहीं पर नीम का तेल तिक्त,शीत, कृमिनाशक फंगल, दाद, खुजली, कीटाणु नाशक होता है। इसके अलावा करंज तेल कटु, कषाय, पित्तहर फोड़े-फुंसी और त्वचा रोगों में फायदेमंद होता है। वात-कफ में इस तरह का कड़वा तेल फायदेमंद होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
जानिए किस विधि से करें तेल की मालिश
आपको बताते चलें ,आषाढ़ माह में तेल की मालिश करना जितना जरूरी होता है उतना ही सही विधि से करें तो फायदा मिलता है। शनिवार, बुधवार और अमावस्या/पूर्णिमा के दिन आषाढ़ माह में तेल की मालिश करना जरूरी होता है। सूर्योदय से पूर्व या संध्या से पहले तेल को गुनगुना करें सिर, हथेली, पैर, रीढ़ और नाभि के आसपास विशेष रूप से लगाएं। 30–45 मिनट बाद उबटन या बेसन से स्नान करें। यह विधि आपको वात-कफ से राहत दिलाती है।आषाढ़ में कड़वा तेल लगाना केवल एक घरेलू उपाय नहीं, यह शरीर की प्रकृति, ऋतु की गति और आत्मिक ऊर्जा की शुद्धि का संगम है।
ये भी पढ़ें- सुबह-सुबह खाली पेट क्या खाएं और क्या पीएं, जानिए क्या बोलता है आयुर्वेद
शनिदेव को क्यों अर्पित करते हैं तेल
यहां पर शनिदेव को कड़वा तेल अर्पित किया जाता है इसके अनुसार, स्कंद पुराण (काशी खंड) में बताया गया है कि शनैश्चरप्रियं तैलं तेन देहे समाचरेत्। इस अर्थ को समझें तो, शनि देव को तिल या सरसों का तेल अत्यंत प्रिय होता है।आषाढ़ मास में शनि की स्थिति अक्सर प्रभावी मानी जाती है विशेषतः शनिवारों को तेल से अभ्यंग कर शनिदेव को अर्पित करने पर दोष, रोग और बाधाएं शांत होती हैं। शनिदेव को तेल चढ़ाने की परंपरा पुरानी है।
Why do we massage with bitter oil in the month of ashadh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














