- Hindi News »
- Health »
- Know What Heart And Kidney Patients Should Not Eat During The Rainy Season
हार्ट और किडनी के मरीजों को बारिश के मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए, जानिए
- Written By: सीमा कुमारी
आपको बता दें, नमी, संक्रमण और खानपान में की गई मामूली गलती हार्ट और किडनी मरीजों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। आइए जानते हैं मानसून के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं, इस पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है।

हेल्थ टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Monsoon diet for heart patients: मानसून का मौसम जहां एक ओर ठंडी हवाओं और बरसात की रिमझिम से सुकून देता है, वहीं दूसरी ओर यह बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। खासतौर पर हार्ट और किडनी से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इस मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
आपको बता दें, नमी, संक्रमण और खानपान में की गई मामूली गलती हार्ट और किडनी मरीजों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं मानसून के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं, इस पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है।
हार्ट और किडनी के मरीजों को मॉनसून में क्या नहीं खाना चाहिए :
-
नमक का सेवन
डॉक्टरों के अनुसार, हार्ट और किडनी के मरीजों को इस मौसम में नमक का सेवन बहुत सीमित रखना चाहिए। अधिक नमक शरीर में पानी रोकता है, जिससे सूजन, हाई ब्लड प्रेशर और सांस की दिक्कत हो सकती है। यह किडनी को और ज़्यादा थका देता है और हार्ट पर प्रेशर बढ़ाता है।
-
तली हुई चीजों से परहेज करें
डॉ. अजीत जैन के अनुसार, मानसून के आते ही लोगों की प्लेट में पकौड़े, समोसे और तली हुई चीज़ें बढ़ जाती है। लेकिन डीप फ्राइड और स्ट्रीट फूड हार्ट और किडनी मरीजों के लिए जहर के समान हो सकते है। इनमें मौजूद ट्रांस फैट और अतिरिक्त नमक शरीर में सूजन और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। बाहर का खाना संक्रमण का खतरा भी बढ़ाता है।
-
प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें
आपको बता दें, हार्ट और किडनी मरीजों के लिए प्रोसेस्ड फूड का सेवन भी नुकसानदायक होता हैं। प्रोसेस्ड फूड के अंतर्गत जैसे चिप्स, नूडल्स, सॉसेज या डिब्बाबंद चीज़ें सोडियम और प्रिजर्वेटिव से भरपूर होती हैं।
ये फूड्स किडनी की फिल्टर करने की क्षमता को कमजोर करते हैं और हार्ट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मॉनसून में पाचन भी कमजोर होता है, इसलिए इसका सेवनक रने से बचना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
Sensitive Skincare Tips: सेंसिटिव स्किन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, अपनाएं ये असरदार व जरूरी टिप्स
-
खुले में कटा हुआ फल या सब्ज़ी
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते है कि, बारिश में खुले में कटा हुआ फल या सब्ज़ी खाना भी हार्ट और किडनी की मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इनसे फूड पॉइजनिंग या इंफेक्शन का खतरा रहता है, जो हार्ट और किडनी की मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी पहले से ही कमजोर होती है।
यह भी पढ़ें: कुल्फा साग साधारण साग नहीं, हेल्थ के लिए वरदान से कम नहीं, जानिए इसके फायदे
-
तरल पदार्थ की मात्रा नियंत्रित
कई बार लोग सोचते हैं कि फल खाना हेल्दी होता है, लेकिन कुछ फल जैसे तरबूज, खरबूजा, और नारियल पानी में फ्लूइड कंटेंट ज़्यादा होता है। किडनी मरीजों को डॉक्टर के निर्देश अनुसार सेवन करना चाहिए। वरना शरीर में पानी जमा हो सकता है जो सूजन या सांस फूलने जैसी स्थिति को जन्म देता है।
Know what heart and kidney patients should not eat during the rainy season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त
May 29, 2026 | 08:50 PMइंदौर लोकायुक्त का एक्शन, शासकीय स्कूल के प्राचार्य को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा; जानें पूरा मामला
May 29, 2026 | 08:47 PM‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
May 29, 2026 | 08:43 PMगर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
May 29, 2026 | 08:43 PMमास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PMसंडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














