इन 12 देशों में क्रिसमस मनाने की परंपरा है बिल्कुल निराली, जानिए इन देशों के नाम उनकी पारंपरिक प्रथा

स्लोवाकिया में क्रिसमस के दिन खास लोक्सा हलवा बनाया जाता है। उस हलवे का थोड़ा हिस्‍सा घर के सबसे बुज़ुर्ग सदस्य छत पर फेंकते है।
Unique celebration of Christmas in 12 these countries, Unique celebration, Christmas, country
Updated on

सीमा कुमारी

'क्रिसमस' (Christmas) का त्योहार बस कुछ दिनों में आने वाला है। यह त्योहार हर साल 25 दिसंबर को समूची दुनिया में पूरे उल्लास एवं उमंग से मनाया जाता है। यह ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है वैसे तो, मुख्य रूप से क्रिसमस' का त्योहार क्रिश्चियन समुदाय का है। लेकिन मौजूदा समय में इस त्योहार यानी 'क्रिसमस' (Christmas) को अन्य धर्मों के कुछ लोग सदवाना के तौर पर मनाते है।

क्रिसमस (Christmas) वीक शुरू होने के साथ ही दुनियाभर में सेलिब्रेशन (Celebration) की प्‍लानिंग शुरू हो जाती है। ऐसे में अलग अलग देशों (Country) में अपनी परंपराएं और ट्रेडिशन (Traditions) है जिसे लोग सालों से फॉलो करते आ रहे है। क्रिसमस आते ही तमाम तरह के इवेंट्स भी शुरू हो जाते है। कहीं क्रिसमस बॉल का आयोजन होता है तो कहीं लैटिन फेस्टिवल आयोजित किए जाते है। कई जगहों पर लोग दोस्‍तों या रिश्‍तेदारों के घर जाकर पिकनिक मनाते हैं और क्रिसमस कैरोल गाते हुए मौज मस्‍ती करते   है। अब क्रिसमस वीक शुरू होने वाला है तो आज हम आपको बताते हैं कि दुनियाभर के देशों में किस तरह लोग क्रिसमस को सेलिब्रेट करते है। कई ऐसे देश हैं जिनका क्रिसमस सेलिब्रेट करने का यूनिक (Unique) तरीका है जो वाकई हैरान करने वाला है। तो आइए जानें उन देशों के क्रिसमस सेलिब्रेशन की खासियत के बारे में-

ऑस्ट्रिया (Australia)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगर हम बात ऑस्ट्रिया की करें तो ऑस्ट्रिया के लोग क्रिसमस के खास मौके पर क्रिसमस ट्री खास तरीके से सजाते हैं। बता दे कि यहां क्रिसमस ट्री को कोई भी नहीं सजा सकता है। क्रिसमस ट्री वहीं सजाते हैं जिनका बाल सुनहरा हो। आप भी सोच कर हैरान हो रहे होंगे लेकिन यह बात सच है। वहां के लोग इसी तरीके से क्रिसमस ट्री की सजावट करवाते हैं।

इंग्लैंड (England)

क्रिसमस पर सबसे ज्यादा मस्ती बच्चे करते हैं लेकिन इंग्लैंड में क्रिसमस मनाने की परंपरा अलग है। यहां ज्यादा शरारत करने वाले। बच्चों को स्टॉकिंग्स में मिठाई की जगह कोयले दिए जाते हैं।

अर्जेंटीना (Argentina)

अर्जेंटीना (Argentina) में लोग क्रिसमस से पहले की शाम आसमान को लालटेन यानी आकाशदीप जलाकर छोड़ते हैं। वो इस दिन काग़ज़ से एक प्रकार का ग्लोब तैयार करते हैं और उसमें आग जलाकर आसमान की ओर छोड़ते हैं। लोग अक्सर देर रात तक अपने घरों के बाहर रहते हैं और आसमान में फैली रोशनी का लुत्फ़ उठाते हैं।

कनाडा (Canada)

क्रिसमस का कनाडा से खास रिश्‍ता है। कहते हैं कि सैंटा क्लाज़ का घर कनाडा में है और यहां पोस्ट के ज़रिए सेंटा को चिट्ठियां भेजी जाती हैं। फिर उसके जवाब का इंतज़ार वहां के लोग करते हैं।

बेल्जियम (Belgaum)

बेल्जियम में क्रिसमस की दावत के लिए विशेष रूप से पाव रोटी सजाई जाती है जिसे ?Pita? कहा जाता है। जिसे सिक्कों में पकाया जाता है। मान्‍यता है कि जिस व्यक्ति को सिक्का मिलता है वो सौभाग्यशाली होता है।

स्विट्ज़रलैंड (Switzerland)

स्विट्ज़रलैंड की कई जगहों पर जैसे बर्नीस ओबेरलैंड में क्रिसमस के दिन जुलूस निकाला जाता है और नए साल से पहले की शाम लोग। ट्राइकलर में शामिल होते हैं। इसमें लोग काऊ बेल्‍स पहनकर परेड में भाग लेते हैं। परेड में ज़ोर-ज़ोर से शोर मचाया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से बुरी आत्माएं दूर रहती हैं।

नॉर्वे (Norway)

नॉर्वे में न केवल सैंटा क्लॉज़, बल्कि ?निस्‍से (Nisse)? यानि सैंटा जैसे ही छोटे-छोटे गुड्डे होते हैं जिनका प्रयोग सजावट के रूप में किया जाता है। हर साल नॉर्वे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनकी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए यूके को एक बड़ा क्रिसमस ट्री देता है। इस ट्री को हर साल ट्राफ़लगर स्क्वायर में लोगों के देखने के लिए सजाया जाता है।

वेनेजुएला (Venezuela) 

वेनेजुएला के काराकास की राजधानी में लोग रोलर स्केट्स से चर्च तक जाते हैं। इस दिन सड़कों को रात 8 बजे से खाली कर दिया जाता है। रात सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जाते हैं।

चेक रिपब्लिक (Czech republic)

चेक रिपब्लिक यहां मान्‍यता है कि अगर एक युवा महिला शादी करना चाहती है तो उसे क्रिसमस के दिन अपने कंधे पर जूता फेंकना चाहिए। ऐसा करने पर अगर पैर की उंगली दरवाज़े की ओर घूमी रहती है यानी कि वो जल्द ही शादी कर पाएगी।

बेल्जियम (Belgaum)

बेल्जियम में क्रिसमस की दावत के लिए विशेष रूप से पाव रोटी सजाई जाती है जिसे ?Pita? कहा जाता है। जिसे सिक्कों में पकाया जाता है। मान्‍यता है कि जिस व्यक्ति को सिक्का मिलता है वो सौभाग्यशाली होता है।

ग्रीस (Greece)

ग्रीक में मान्‍यता है कि कालीकंतजरोइ (Kallikantzaroi) जो दुष्ट गोबलिन की एक जाति है। वो अंडरग्राउंड रहता है और क्रिसमस से लेकर 6 जनवरी तक 12 दिन तक रहते है। लोग मानते हैं कि वह यहां ऊपर आकर कहर ढा सकता है। ऐसे में दिन में एक बार क्रॉस और होली बेसिल को किसी पवित्र पानी में डुबोकर घर के प्रत्येक कमरे में पानी छिड़के जाते हैं जिससे बुरी आत्माओं को दूर किया जा सके।

स्लोवाकिया (Slovakia)

स्लोवाकिया में क्रिसमस के दिन खास लोक्सा हलवा बनाया जाता है। उस हलवे का थोड़ा हिस्‍सा घर के सबसे बुज़ुर्ग सदस्य छत पर फेंकते है। इसके बाद घर के बड़े सदस्‍य यानी माता-पिता इस हलवे को खाते   है। ये हलवा बच्चों के लिए खास होता है। इस हलवे को लकड़ियों की आंच पर तैयार किया जाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com