Triangle of Death: भूलकर भी नहीं करें चेहरे के इस हिस्से पर पिंपल फोड़ने की गलती, हो सकता है ब्रेन हैमरेज का खतरा

चेहरे पर फोड़े और फुंसियों की तादाद सबसे ज्यादा देखने के लिए मिलती है जिसके कई कारण हो सकते है। क्या आपने कभी ट्रांयगल ऑफ डेथ के बारे में सुना है आखिर किस बला का नाम है।
चेहरे पर ट्रांयगल ऑफ डेथ की स्थिति
चेहरे पर ट्रांयगल ऑफ डेथ की स्थिति (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान की वजह सेहत पर जितना बुरा असर पड़ता है उतना ही चेहरे को भी नुकसान होता है। चेहरे पर फोड़े और फुंसियों की तादाद सबसे ज्यादा देखने के लिए मिलती है जिसके कई कारण हो सकते है। क्या आपने कभी ट्रांयगल ऑफ डेथ के बारे में सुना है आखिर किस बला का नाम है। इस टर्म का नाता चेहरे की पिंपल से जुड़ा होता है। चेहरे का एक खास एरिया होता है जहां पर गलती से भी पिंपल हो जाए तो इसे फोड़ने या छेड़ने की गलती ब्रेन हैमरेज जैसी बड़ी बीमारी का खतरा बनती है। चलिए जानते है उस जगह के बारे में और चेहरे पर पिंपल से कैसे रखें ख्याल।

इस जगह को कहते हैं ‘ट्रायंगल ऑफ डेथ’

यहां पर इस जगह ट्रायंगल ऑफ डेथ की बात की जाए तो, यह चेहरे का वह हिस्सा होता है यानि दोनों भौंहों के बीच से शुरू होकर नाक की दोनों साइड और ऊपरी होंठ को कवर करता है। अगर गलती से इस जगह पर फुंसी हो जाए तो गलती से फोड़ देते हैं तो इससे आपके दिमाग पर असर पड़ता है। इस ट्रांयगल ऑफ डेथ हिस्से की बात  की जाए तो, इस हिस्से से जुड़ी नसें सीधे दिमाग तक जाती हैं. अगर यहां संक्रमण फैलता है, तो वह सीधे ब्रेन तक पहुंच सकता है। कहा जाता है कि,  हम फुंसी या पिंपल को फोड़ते हैं, तो वहां मौजूद बैक्टीरिया त्वचा के अंदर या रक्त प्रवाह में घुस सकते हैं. चेहरे के इस हिस्से की नसें ब्रेन की साइनस से जुड़ी होती हैं. यहां संक्रमण फैलने पर दिमाग पर असर पड़ता है।

जानिए इसके लक्षण

यहां पर ट्रायंगल ऑफ डेथ की स्थिति बनने पर कई स्थिति बन जाती है। ब्रेन की नसों में खून का थक्का जम सकता है, दिमाग पर मवाद का भर जाना इस तरह की बीमारी के कारण होते है। इस स्थिति में ब्रेन की झिल्ली में सूजन आ सकती है। इसके अलावा लक्षण नजर आते हैं जिनके बारे में आपको कम जानकारी है।

  • अगर फुंसी या दाने फोड़ने के बाद आपको ये लक्षण महसूस हों, तो सतर्क हो जाएं.
  • तेज सिर दर्द होना
  • आंखों के आसपास सूजन या दर्द हो जाना
  • तेज बुखार होना
  • देखने में धुंधलापन लगना
  • चक्कर आना या बेहोशी जैसा लगना

ऐसे रखें खुद का ख्याल

यहां पर ट्रायंगल की स्थिति बनने या चेहरे को नुकसान होने की स्थिति में आपको चेहरे पर पिंपल आने पर ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।

1- आप चेहरे पर पिंपल्स आने पर साफ-सफाई का पहले से ध्यान रखें।

2- इसके साथ ही फुंसियां अगर किसी कारण से आ गई है तो खुद से फोड़ने की बजाय सतर्कता जरूर बरतें।

3- चेहरे पर फुंसियां होने की स्थिति में बार-बार हाथों से नहीं छुएं। चेहरे के किसी भी हिस्से को छुने से बचें।

4-अगर फुंसी में बहुत दर्द या सूजन हो, तो डॉक्टर से सलाह लें।

Navbharat Live
navbharatlive.com