- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is Maghi Ganesh Jayanti Know The Exact Date Worship And Its Glory
आज है ‘माघी गणेश जयंती’, जानें सही तिथि, पूजा-मुहूर्त और इसकी महिमा
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-सीमा कुमारी
सनातन हिंदू धर्म में माघ महीने (Magha Month) का बहुत अधिक महत्व है। मान्यताओं के मुताबिक, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी (Magh Month Chaturthi) तिथि के दिन विघ्नहर्ता ‘श्री गणेश जी’ का जन्मदिन मनाया जाता है। साल 2022 में ‘गणेश जयंती’ 4 फरवरी, दिन शुक्रवार को है।
‘सकट चौथ’ का व्रत सभी दुखों और परेशानियों को दूर करने के लिए मनाया जाता है, जबकि ‘गणेश जयंती’ (Ganesh Jayanti 2022) को भगवान गणेश के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कहा जाता है कि, इस दिन व्रत करने और भगवान गणेश की जन्म कथा को सुनने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानें ‘माघी गणेश जयंती’ का शुभ-मुहूर्त, पूजा-विधि और इसकी महिमा –
सम्बंधित ख़बरें
आज है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, इस कथा के पाठ से विघ्नहर्ता श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट!
बिगड़े काम बनेंगे और चमकेगी किस्मत! जानें संकष्टी चतुर्थी पर महादेव को क्या अर्पित करना है सबसे शुभ।
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी को इस विशेष मुहूर्त में करें विधिवत पूजा, अड़चनें होंगी दूर और सुख-समृद्धि के बनेंगे
बुधवार को बिल्कुल न करें ये काम, विघ्नहर्ता हो जाएंगे नाराज, कष्टों से नहीं मिलेगी मुक्ति!
शुभ-मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 04 फरवरी शुक्रवार को सुबह 04:38 बजे से शुरू होकर शनिवार 05 फरवरी को सुबह 03:47 बजे समाप्त होती है। गणेश जयंती के दिन सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01.41 बजे तक का समय गणपति बप्पा की पूजा के लिए अच्छा बताया गया है।
इस साल दो शुभ योग यानी ‘रवि योग’ और ‘शिव योग’ में गणेश जयंती मनाई जाएगी। 04 फरवरी को शाम 07:10 बजे तक शिव योग रहेगा। रवि योग सुबह 07:08 बजे शुरू होगा और दोपहर 03.58 बजे समाप्त होगा । इन शुभ योग में ‘गणेश जयंती’ मनाई जाएगी।
पूजा-विधि
पूजा स्थल की सफाई करें। मंदिर या पूजा स्थल को फूलों और रोशनी से सजाएं। चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और भगवान गणेश की मूर्ति रखें। ‘गणेश जी’ को सिंदूर और दूर्वा अर्पित करके 21 लडडुओं का भोग लगाएं। 5 लड्डू गणेश जी को अर्पित करें बाकी गरीबों या ब्राह्मणों को बांट दें। गणेश जी की कथा, चालीसा और आरती करें। इसके बाद भगवान का आशीर्वाद लें।
महिमा
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्री गणेश की रचना माता पार्वती ने उबटन से की थी और उसमें प्राण प्रतिष्ठा की थी। उस समय माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी थी। इस वजह से इस दिन गणेश जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि गणेश जयंती के दिन श्री गणेश की पूरे विधि विधान से आराधना करने से वे प्रसन्न हो जाते हैं। गणेश जयंती माघ मास की ‘विनायक चतुर्थी’ के दिन आती है और इस दिन चंद्र दर्शन वर्जित है। ‘गणेश जयंती’के दिन चंद्र दर्शन न करें अन्यथा आप पर झूठे आरोप लगने की संभावना बढ़ सकती है।
Today is maghi ganesh jayanti know the exact date worship and its glory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तुम्हारा इंतजार कर रहे… ईरान ने अमेरिका को सीधा ललकारा, क्या अब हॉर्मुज में होगी ‘आमने-सामने’ की जंग?
Mar 10, 2026 | 05:12 PMबाजार में नहीं होगी खुले पैसों की किल्लत! 10, 20 और 50 के नोटों पर सरकार ने साफ की स्थिति, दिया ये सलाह
Mar 10, 2026 | 05:08 PMसुनेत्रा पवार की बड़ी घोषणा: 180 दिनों की मैटरनिटी लीव मंजूर, ‘शक्ति कानून’ पर भी आया बड़ा अपडेट
Mar 10, 2026 | 05:05 PMमुंबई की महिला सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, सुनेत्रा पवार ने किया ‘Come Early-Go Early’ योजना का ऐलान
Mar 10, 2026 | 05:04 PMICC ने अर्शदीप सिंह पर लिया कड़ा एक्शन, सुनाई ये बड़ी सजा, वर्ल्ड कप फाइनल में डेरिल मिचेल को मारी थी गेंद
Mar 10, 2026 | 04:59 PMबच्चू कडू के आंदोलन के बाद एक्शन में सरकार, मेलघाट संघर्ष यात्रा के बाद शिंदे ने आंदोलनकारियों को दिया आश्वासन
Mar 10, 2026 | 04:59 PMनज़रदोष से पाना हो छुटकारा या पैसों की तंगी से, मंगलवार को कर लें ये उपाय, हो सकता है बड़ा चमत्कार
Mar 10, 2026 | 04:45 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM














