कल सबकी माफी मंजूर की आज के वीडियो में खुद माफी मांगें पीएम मोदी, अभिजीत दीपके ने लगाए गंभीर आरोप

Abhijit Dipke On PM Modi: PM मोदी के बयान पर CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का पलटवार! दिल्ली में पुलिसिया कार्रवाई का जिक्र कर पीएम से माफी मांगने की मांग की। पढ़ें क्या हैं गंभीर आरोप।
abhijit dipke demands pm modi apology over delhi police action
नरेंद्र मादी और अभिजीत दीपके (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Abhijit Dipke Demands PM Modi Apology: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया माफी वाले वीडियो संदेश पर तीखा पलटवार करते हुए एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दीपके ने न केवल पीएम मोदी की क्षमादान वाली मुद्रा पर सवाल उठाए हैं, बल्कि उनसे 20 जुलाई को दिल्ली में हुए पुलिसिया दमन के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

अभिजीत दीपके ने अपने वीडियो में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का वह वीडियो देखा है जिसमें वह बच्चों को माफ करने की बात कर रहे हैं। इसके जवाब में दीपके ने कहा, मुझे लगता है मोदी जी आज रात को एक नया वीडियो डालेंगे और मैं उम्मीद करता हूं कि उस वीडियो में वह माफी मांगेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के युवाओं को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री को उन कृत्यों के लिए माफी मांगनी चाहिए जो उनकी नाक के नीचे पुलिस द्वारा किए गए।

जंतर-मंतर पर बर्बरता के लगाए सनसनीखेज आरोप

वीडियो में अभिजीत दीपके ने 20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस द्वारा 12-12 साल की छोटी बच्चियों का सिर फोड़ा गया है। दीपके ने आरोप लगाया कि मेल पुलिस ऑफिसर्स ने लड़कियों के कपड़े तक फाड़े और उन्हें बेरहमी से पीटा।

उन्होंने यहां तक दावा किया कि पुलिस ने लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर भी लाठियां चलाई हैं। दीपके ने मांग की है कि पीएम मोदी को आज रात के वीडियो में उन सभी लड़कियों से माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने पुलिस की इस ब्रूटिलिटी को झेला है।

संजय राउत ने भी दी थी हवा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के माफ करने वाले बयान पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने भी तीखा हमला बोला था। राउत ने सवाल उठाया था कि ये माफ करने वाले कौन होते हैं? और पूछा था कि क्या किसी ने उनसे माफी मांगी थी? दीपके का यह नया वीडियो इसी राजनीतिक घमासान को और तेज करता नजर आ रहा है।

सेहत और जांच के दोहरे मोर्चे पर घिरे दीपके

एक तरफ जहां अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर आक्रामक हैं, वहीं दूसरी तरफ वह व्यक्तिगत मुश्किलों में भी घिरे नजर आ रहे हैं। शनिवार को ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनके छत्रपति संभाजीनगर स्थित आवास पर डॉक्टरों को बुलाना पड़ा।, डॉक्टरों के अनुसार उनका ब्लड प्रेशर 100/60 तक गिर गया था और उन्हें लगातार उल्टी-दस्त की शिकायत थी। इसके पीछे पुराना टाइफाइड और अत्यधिक तनाव को वजह माना जा रहा है।

फिलहाल, अभिजीत दीपके का यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री को माफी मांगने की चुनौती दे डाली है। अब देखना यह होगा कि सत्ता पक्ष की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com