-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is Fathers Day Know Since When And Why This Special Day Is Celebrated
आज है Father’s Day, जानिए कब से और क्यों मनाया जाता है यह खास दिन
- Written By: नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को ‘फादर्स डे’ (Father’s Day) मनाया जाता हैं। इस साल यह डे (Father’s Day) 18 जून यानी रविवार के दिन मनाया जाएगा। यह दिन दुनिया भर के सभी पिताओं को समर्पित होता हैं। मां और बच्चे के रिश्ते को सबसे अनमोल कहा जाता है लेकिन पिता बच्चों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह होते हैं। पिता मां की तरह बच्चों से लाड भले ही न दिखा पाएं लेकिन बच्चे के जन्म के बाद से उसकी जरूरतों, उसकी सुरक्षा और भविष्य के लिए सबसे अधिक फिक्रमंद पिता ही होते हैं।
वह दिन रात मेहनत करते हैं, ताकि उनका बच्चा आरामदायक जीवन जी सके। बच्चे के सपनों को साकार करने, उन्हें अच्छे स्कूल में भेजकर अच्छी शिक्षा देते के लिए पिता काफी कुछ करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Father’s Day 2026: पापा के लिए लास्ट मिनट गिफ्ट आइडियाज, जो दिल को छू जाएंगे
Father’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
Father’s Day: पिता को क्यों कहा जाता है बरगद का पेड़? जानिए धर्म, संस्कृति और जीवन में छिपा इसका गहरा अर्थ
फादर्स डे 2026: पापा के चेहरे पर ला देंगे मुस्कान ये खास तोहफे, जिंदगीभर याद रहेगा आपका प्यार
बच्चे के भविष्य को संवारने के लिए और उनका मार्गदर्शन करने के लिए कभी कभी पिता को कठोर भी बनना पड़ता है। बच्चे मां के सामने जितना घुले मिले होते हैं, शायद उतना पिता के साथ न हो पाएं। लेकिन जब उन्हें किसी चीज की जरूरत होती है, तो फरमाइशों के लिए वह पिता पर निर्भर होते हैं। अगर किसी बात की परमिशन चाहिए होती है तो पिता के पास जाते हैं।
बच्चे और पिता दोनों को एक दूसरे से लगाव होता है, लेकिन अक्सर ही दोनों खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाते हैं। पिता के सामने अपनी भावनाएं जाहिर करने, उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करने के लिए हर साल जून माह के तीसरे रविवार को ‘फादर्स डे’ (Father’s Day) मनाया जाता है। इस वर्ष फादर्स डे 18 जून को मनाया जा रहा है।
आइए जानें ‘फादर्स डे’ का इतिहास
मदर्स डे से प्रेरित होकर फादर्स डे भी मनाया जाने लगा। जो साल 1908 में एक व्यावसायिक अवकाश बना और साल 1914 में राष्ट्रपति वुडरो विल्सन द्वारा इसे आधिकारिक बना दिया गया। जब साल में एक दिन माताओं को समर्पित हो सकता है, तो सोनोरा स्मार्ट डोड ने सोचा कि ऐसे ही एक दिन पिताओं के लिए भी होना चाहिए। उन्होंने मदर्स डे से प्रेरित होकर पिता के लिए भी एक खास दिन बनाया। ऐसा माना जाता है कि सोनोरा को ऐसे व्यक्ति ने पाला-पोसा था, जो एक विधुर थे। सोनोरा के साथ उन्होंने 14 और बच्चों का पालन-पोषण किया था। यही वजह है कि उन्होंने पिताओं को सम्मान देने की सोची।
सोनोरा को अपनी कम्यूनिटी का साथ भी मिला, जिसके बाद साल 1910 में 19 जून को पहली बार ‘फादर्स डे’ मनाया गया। धीरे-धीरे यह जश्न अमेरिका के दूसरे शहरों तक फैला और फिर साल 1916 में विल्सन ने इसे ऑफिशियल बना दिया।
साल 1924 में, राष्ट्रपति केल्विन कूलिज ने अन्य राज्यों को इस दिन को मनाने की सलाह दी। 1966 में, राष्ट्रपति लिंडन बी. जॉनसन ने पिताओं के सम्मान में पहली बार राष्ट्रपति के तौर पर घोषणा की और हर साल जून के तीसरे रविवार को ‘फादर्स डे’ मनाने का फैसला लिया। 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा कानून में हस्ताक्षर किए जाने के बाद ‘फादर्स डे’ (Father’s Day) अमेरिका में एक स्थायी अवकाश बन गया।
Today is fathers day know since when and why this special day is celebrated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गौ रक्षा को बनाएं मतदान का मुद्दा: लखीमपुर खीरी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आह्वान
Jul 03, 2026 | 07:56 PMEXCLUSIVE: “सोनम के फरार होने का डर”, राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने आरोपी की जमानत पर जताई चिंता; कही बड़ी बात
Jul 03, 2026 | 07:47 PMराम मंदिर चंदा चोरी पर गरमाई सियासत: पवन खेड़ा बोले- ‘संघ का रवैया मुंह में राम, बगल में छुरी’
Jul 03, 2026 | 07:47 PMआगरा में पत्नी की दरिंदगी: बाथरूम में दफन रहा पति; 45 दिन तक किसी को नहीं हुई भनक, खुदाई में मिला कंकाल
Jul 03, 2026 | 07:45 PMSIT जांच केवल दिखावा… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अरविंद केजरीवाल का आरोप, कहा- असली चोरों को बचाया जा रहा
Jul 03, 2026 | 07:40 PMप्रियंका राय संग खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, ‘रंगबाज’ को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज
Jul 03, 2026 | 07:35 PMफाइनली RSS की नींद खुली… राम मंदिर चंदा चोरी पर RSS के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा तंज
Jul 03, 2026 | 07:34 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














