यह फल इम्यूनिटी बूस्टर से लेकर वेट लूज करने में है मददगार, जानें इसके फायदे
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
सीमा कुमारी
सेहतमंद रहने के लिए ‘मौसमी फल’का सेवन करना अच्छा माना जाता हैं। क्योंकि, जब हर मौसम विभिन्न प्रकार के फल लाता है जो प्राकृतिक रूप से आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। उन्हीं में से एक है खट्टा-मीठा ‘स्ट्रॉबेरी’,जो विटामिन, खनिज और कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में आइए जानें ‘स्ट्रॉबेरी’खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ‘स्ट्रॉबेरी’में विटामिन C भरपूर होता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इससे शरीर को सर्दी- फ्लू सहित कई मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
क्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
ब्लड शुगर कंट्रोल रखना है तो इन सब्जियों से बना लें दूरी, नहीं तो तेजी से बढ़ सकता है ग्लूकोज लेवल
स्ट्राबेरी का सेवन शरीर में सूजन को रोकने में मदद करती है। वहीं, नियमित इसका सेवन करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। स्ट्रॉबेरी पोटेशियम से भरी हुई है जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। फल हमारे सिस्टम में सोडियम के प्रभाव को संतुलित करने में मदद करता है। इससे दिल की बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ‘स्ट्रॉबेरी’ एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है जो विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मिदद करती है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, ‘स्ट्रॉबेरी’विटामिन C और मैंगनीज का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर, पॉलीफेनोल्स, फोलेट (विटामिन बी 9) और पोटेशियम भी होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
‘स्ट्रॉबेरी’में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है और इस तरह यह ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है।
