- Hindi News »
- Lifestyle »
- These Symptoms Are Visible Do Not Ignore It There May Be A Risk Of Diabetes
दिख रहे हैं ये लक्ष्ण तो न करें नज़रअंदाज़, हो सकता है डायबिटीज का खतरा
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-सीमा कुमारी
‘डायबिटीज’ (Diabetes) मौजूदा समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों (Diseases) में से एक है। एक दशक पहले जहां माना जाता था कि यह समस्या ज्यादातर उम्रदराज लोगों में होती है, वहीं अब बहुत ही कम उम्र में लोग ‘डायबिटीज’ के शिकार होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, ज्यादातर मामलों में लाइफस्टाइल इसकी वजह होती है। कई बार जेनेटिक वजहों से भी डायबिटीज की समस्या हो सकती है। इसके लक्षण देर से पता चलते हैं तो बीमारी बढ़ सकती है।
कई बार छोटी-मोटी दिक्कतें होने पर लोगों का ध्यान नहीं जाता कि उन्हें डायबिटीज भी हो सकती है। यहां कुछ लक्षण हैं, जिनको देखकर अगर आप टेस्ट करवा लें, तो काफी मदद मिल सकती है। आइए जानें उन लक्षणों के बारे में –
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
करियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
हवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी
Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ‘डायबिटीज’ एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर के लिए ग्लूकोज यानी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। उच्च रक्त शर्करा (High Blood Sugar) के कारण किडनी शरीर से एक्स्ट्रा ग्लूकोज यूरिन के जरिये निकालता है। ऐसे में यूरिन प्रोडक्शन बढ़ जाता है, जिससे लोगों को बार-बार पेशाब जाने की जरूरत होती है। यही कारण है कि अगर आपको भी ये परेशानी हो रही है तो डायबिटीज से जुड़ी जांच करा लेनी चाहिए।
अचानक अगर आपका बिना वजह वजन कम हो रहा है, तो अलर्ट होने की जरूरत है। इन सब लक्षणों के साथ वजन घट रहा है तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्लड शुगर को बैलेंस करने के लिए शरीर को फ्लूईड्स की आवश्यकता होती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों की आंखों से भी फ्लूईड्स सूखने लगते हैं। इस कारण आंखों की लेंस में स्वेलिंग हो सकती है जिससे धुंधलापन की शिकायत हो सकती है।
ब्लड शुगर बढ़ने पर आपको भूख ज्यादा लगती है। इसकी वजह यह है कि शरीर शुगर को निकालने की कोशिश करता रहता है, जिस वजह से खाने से मिलने वाले ग्लूकोस का लॉस होता है।
जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी नहीं मिलता है तो थकान महसूस होती है। अगर पूरी नींद लेने के बावजूद आपको थकान महसूस हो रही है, तो ब्लड शुगर लेवल चेक कराएं।
जब ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, तो शरीर सेल्स में मौजूद पानी को खींचता है। जिससे ब्लड डाइल्यूट हो जाता है। इस प्रक्रिया से शरीर में डिहाइड्रेशन होने लगती है। साथ ही, ज्यादा पेशाब करने के कारण भी कोशिकाओं को हाइड्रेटेड रखने के लिए अधिक फ्लूईड्स की जरूरत होती है। इसलिए लोगों को ज्यादा प्यास लग सकती है।
These symptoms are visible do not ignore it there may be a risk of diabetes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
Apr 03, 2026 | 09:09 PMकरियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
Apr 03, 2026 | 09:07 PMहवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 09:00 PMDhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
Apr 03, 2026 | 08:57 PM‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
Apr 03, 2026 | 08:53 PM‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
Apr 03, 2026 | 08:48 PMक्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
Apr 03, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM










