- Hindi News »
- Lifestyle »
- These Face Packs Made From Curd Can Give A Natural Glow To Your Skin Know How To Make Such Organic Face Packs Use Them Like This
दही से बने ये फेस पैक दे सकते हैं आपकी त्वचा को नेचुरल निखार, जानिए कैसे बनाएं ऐसे ऑर्गेनिक फेस पैक, ऐसे करें इस्तेमाल
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: यूं तो दही (Curd) सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जोकि वजन कंट्रोल करने, दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने, ब्लड प्रेशर को कम करने आदि में मदद करता है। लेकिन इन सब के अलावा, दही त्वचा के लिए बेहद लाभदायक है। दही से बने फेस पैक (Curd Face Pack) के इस्तेमाल से आप ग्लोइंग स्किन भी पा सकते हैं। तो आइए जानें इसे बनाने का क्या है तरीका-
बेसन और दही का पैक
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों को ऑयली स्किन की समस्या है, वो बेसन और दही का पैक का जरूर इस्तेमाल करें। इसके लिए 2 बड़े चम्मच दही में एक बड़ा चम्मच बेसन मिलाएं। इस मिश्रण से गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद धो लें।
सम्बंधित ख़बरें
दही और नींबू का पैक
दही और नींबू का पैक आपकी त्वचा की रंगत को निखारता है। इसे पैक को बनाने के लिए दही में नींबू का रस मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें।
पपीता और दही का फेस पैक
पपीता और दही का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को छिलकर अच्छे से मैश कर लें। उसके बाद इसमें एक बड़ा चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर अपनी उंगलियों से धीरे-धीरे मसाज करें। फिर 15-20 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। आप इस फेस पैक को हफ्ते में दो या तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
दही और ओट्स का पैक
ओट्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे दही के साथ मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। लगभग 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। आप इस पैक के इस्तेमाल से ब्लैकहेड्स और पिंपल्स से राहत पा सकते हैं।
दही-शहद फेस पैक
दही और शहद का फेस पैक इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। उसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद इसे 15 से 20 मिनट तक के लिए त्वचा पर ऐसे ही लगा रहने दें। फिर पानी से धो लें।
These face packs made from curd can give a natural glow to your skin know how to make such organic face packs use them like this
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BPCL भर्ती 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर निकली नौकरी, 17 मई तक करें आवेदन
May 05, 2026 | 06:47 PMममता दीदी राहुल गांधी की बात मानतीं, तो नतीजा कुछ और होता, संजय राउत का बंगाल हार पर बड़ा दावा
May 05, 2026 | 06:44 PMप्रमोशन मिलते ही 30 लाख की रिश्वत लेते धरी गई पुणे की महिला API, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
May 05, 2026 | 06:44 PMदिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, किसानों के लिए उठाई ‘ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग की मांग’
May 05, 2026 | 06:41 PM‘फडणवीस गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें’; सोलापुर में 10 हत्याओं और नसरापुर कांड पर प्रणिति शिंदे का कड़ा प्रहार
May 05, 2026 | 06:24 PMVat Savitri Vrat: क्यों सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ पर सात फेरे लगाकर बांधती हैं सूत
May 05, 2026 | 06:22 PMशबरी का रहस्य: क्या था पिछला जन्म? रामायण की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
May 05, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














