-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- These Ayurvedic Remedies Will Provide Instant Relief From Cracked Heels In Winter
क्या आप एड़ी फटने से परेशान? आयुर्वेद के ये उपाय सर्दियों में देंगे तुरंत राहत
- Written By: दीपिका पाल
Ayurvedic remedies for cracked heels: सर्दियों में एड़ी फटने की समस्या बढ़ जाती है। जानें आयुर्वेद के असरदार उपाय, कारण और घरेलू नुस्खे जो दर्द, सूखापन और दरारों से तुरंत राहत देते हैं।

सर्दियों में एड़ी फटने से हैं परेशान (सौ. डिजाइन फोटो)
Home Remedies For Dry Heels: सर्दी का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। ठंड के मौसम में हवा के संपर्क में आने से चेहरा, हाथ-पैर और एड़ी फटने की परेशानी शुरू हो जाती है। इस मौसम में नमी की कमी हो जाती है। वहीं पर एड़ियां फटने से दर्द की शिकायत भी हो जाती है। दरअसल शरीर में वात दोष बढ़ने और ठंडी जलवायु की वजह से एड़ियां शुष्क होकर फट जाती हैं। कई बार गहरी दरारों की वजह से चलने-फिरने में परेशानी भी होती है।
इस समस्या की स्थिति में तुरंत इलाज करना जरूरी होता है। आज हम आपको आयुर्वेद में एड़ियां फटने की समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू और आसान उपाय के बारे में जानकारी दे रहे है जो कारगर साबित होती है।
इन आयुर्वेदिक उपायों को अपनाएं
सर्दियों के मौसम में एड़ियों के दर्द से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक उपायों का सहारा लेना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
1- सर्दी में एड़ी फटने पर आप रोजाना के उपाय में एड़ियों को गर्म पानी में भिगोकर 5 से 10 मिनट तक सेकें। इससे मृत पड़ चुकी त्वचा नर्म हो जाती है और दर्द में राहत मिलती है। इसके बाद तुरंत मॉइस्चराइजर लगाएं, जिससे नमी बनी रहे। रात के समय गर्म तेल से एड़ियों और तलवों की मालिश करें। इसके अलावा सरसों का तेल और नारियल का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गहरी दरारें कम होंगी और मृत त्वचा नर्म होगी।
2- सर्दियों में एड़ी में नमी बरकरार रखने के लिए आपको तेल का मसाज करना चाहिए। इस तेल मसाज करने से पैरों का ब्लड सर्कुलेशन भी सही होगा और पैरों की खूबसूरती बढ़ेगी। आयुर्वेदिक फुट पैक लगाकर भी एड़ियों की देखभाल की जा सकती है। इसके लिए एलोवेरा, हल्दी और नीम का पेस्ट एड़ियों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो दें। इसके अलावा इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में तीन बार करें। इसके अलावा, नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर हल्दी के साथ मिलाकर एड़ियों पर लगाएं, इससे दरारों में पनपने वाला बैक्टीरिया कम होगा। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगाएं।
ये भी पढ़ें- फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे
3- एड़ियों को दर्द से बचाने के लिए आप खानपान में बदलाव कर सकते है। इसके लिए आप ऐसा खाना खाएं जिसमें नमी मौजूद हो इसमें आप खाने में घी का उपयोग जरूर करें और शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखें। इससे शरीर की शुष्कता कम होगी और एड़ियों की त्वचा भी नहीं सूखेगी।
इन तरह के उपाय आपकी एड़ियों के लिए फायदेमंद हो सकते है। आपको इससे बचाव करना जरूरी होता है।
आईएएनएस के अनुसार
These ayurvedic remedies will provide instant relief from cracked heels in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














