-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- The Month Of Ashadh Has Started Auspicious Work Is Prohibited Till This Day Know The Importance Of Chaturmas
आरंभ हो चुका है आषाढ़ का महीना, ‘इस’ दिन तक वर्जित है शुभ कार्य, जानिए चातुर्मास का महत्व
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-सीमा कुमारी
सनातन धर्म के कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ के बाद आषाढ़ महीना (Ashadh Month 2022) का आगमन होता है। यह हिंदू कैलेंडर का चौथा महीना है। आध्यात्मिक और धार्मिक गुरुओं के अनुसार, इस महीने शिव और विष्णु की पूजा करना बड़ा लाभकारी होता है। बरसात का आरंभ हो जाता है। इसी महीने ‘देवशयनी एकादशी’ आती है। इस एकादशी के बाद भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। कहते हैं, इसी कारण से आषाढ़ महीने में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित है।
आषाढ़ का आरंभ 15 जून से हो चुका है और जुलाई 13 तक आषाढ़ रहेगा। कर्नाटक में आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होकर 28 जुलाई मानते हैं। इस महीने योगिनी एकादशी, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, हलहारिणी अमावस्या, आषाढ़ अमावस्या, गुप्त नवरात्रि, जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे कई बड़े महत्वपूर्ण पूजा और व्रत के दिन आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Gauri Vrat : शनिवार से शुरू हो रहा है गौरी व्रत, जानिए इस व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महिमा
Chaturmas 2026: चातुर्मास में इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर और कारोबार दोनों में होगी तरक्की
Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी कल,भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो पूजा के बाद जरूर पढ़ें ये कथा
चातुर्मास का आरंभ और शुभ कार्यों की मनाही
आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योग-निद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। इस अवधि में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि शुभ और मंगल कार्यों की मनाही होती है। इस अवधि में यदि शुभ कार्य किए गए, तो अशुभ फल मिलते हैं, ऐसी मान्यता है। इस वर्ष देवशयनी एकादशी 10 जुलाई को है। चातुर्मास इस दिन से आरंभ होगा और 4 नवंबर को समाप्त होगा।
कहते हैं कि, इसमें दूध, तेल, बैंगन, पत्तेदार सब्जियां, नमकीन या मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए। सुपारी, मांस और मदिरा आदि पूरी तरह से वर्जित है। भगवान सूर्य की कृपा पाने के लिए बिस्तर पर नहीं बल्कि जमीन पर सोना चाहिए।
गौर करने वाली बात ये है कि चतुर्मास के दौरान सभी शुभ कार्यों की मनाही होती है, किंतु धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ, व्रत आदि करने के लिए यह समय सर्वोत्तम कहा जाता है। इन दिनों तुलसी पूजा करने से दरिद्रता खत्म होती है।
The month of ashadh has started auspicious work is prohibited till this day know the importance of chaturmas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














