Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Swimming Skin Care Tips: स्विमिंग के शौकीन हैं, तो ऐसे रखें ख्याल, स्किन और बालों को नहीं होगा नुकसान

Swimming Care Tips: स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरीन मिलाया जाता है, जो त्वचा और बालों को नुकसान होता है। स्वीमिंग से पहले और बाद में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 05, 2026 | 10:58 AM

स्विमिंग पुल (फोटो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Swimming Care Tips For Skin: गर्मियों में स्विमिंग का क्रेज अधिक बढ़ जाता है। यह एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है और नियमित रूप से अभ्यास करने से इसके अनेकों फायदे हैं, लेकिन पुल के पानी को साफ करने के लिए इसमें क्लोरीन मिलाया जाता है, जो बालों व त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।

इससे स्किन और बाल ड्राई और डैमेज हो सकते हैं। यही नहीं, कई बार तो स्किन पर रैशेज और सूजन की समस्‍या भी शुरू हो जाती है। ऐसे में स्विमिंग पुल में जाने से पहले और बाद में स्किन व बालों का खास ख्याल रखना जरूर ही।

इन बातों का रखें ख्याल

नहाने के बाद जाएं स्विमिंग पुल में

जब भी आप स्विमिंग के लिए पुल में जाएं, तो उससे पहले बालों व स्किन को अच्छे से गीला कर लें यानी नहा लें। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और शरीर क्लोरीन वॉटर को एब्जॉर्ब नहीं करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल

Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे

Kada Prasad Recipe: घर पर बनाएं गोल्डन टेंपल जैसा कड़ा प्रसाद, नोट करें प्रसाद की आसान रेसिपी

  • सनस्‍क्रीन

पूल में जाने से करीब 15 मिनट पहले पूरे शरीर व चेहरे पर वॉटर प्रूफ सनस्‍क्रीन लगाएं। ऐसा करने से पानी में सनस्‍क्रीन अधिक देर तक टिका रहेगा और यूवी किरणों से प्रोटेक्‍ट भी करेगा। इतना ही नहीं, स्किन पर मौजूद सनस्क्रीन की लेयर क्‍लोरीन वॉटर से भी स्किन को प्रोटेक्‍ट करेगा।

  • मॉइश्चराइजर

पुल में जाने से पहले और बाद में चेहरे व शरीर को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें। इसके लिए अपने स्किन टाइप के अनुसार, मॉइश्चराइजर का चयन करें। पानी के प्रति अरोध के लिए ग्लिसरीन, ऑयल या पेट्रोलियम से बने मॉइश्चराइजर बेहतर रहेंगे।

  • स्विमिंग कैप और सनग्लासेस जरूर पहनें

तैराकी के दौरान आंखों के नीचे अंडर आई क्रीम को अवॉयड करना चाहिए। इसलिए स्विमिंग के लिए बनाए गए चश्मे जरूर पहनने चाहिए। साथ ही स्विमिंग कैप के इस्तेमाल से बालों को भी प्रोटेक्शन मिलेगा।

  • स्विमिंग के बाद जरूर लें शावर

तैरकर पूल से निकलने के बाद त्वचा पर चिपके क्लोरीन को धोने के लिए तुरंत साफ पानी से स्नान करें। अच्छे से नहाने से पहले आप माइल्ड क्लींजर से अपनी त्वचा को साफ कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Sensitive Skincare Tips: सेंसिटिव स्किन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, अपनाएं ये असरदार व जरूरी टिप्स

  • स्विमिंग के बाद भी त्वचा को मॉइस्चराइज करें

पूल से तैर कर निकलने के बाद साफ पानी से नहाएं और नहाने के बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करना न भूलें। इस तरह करने से क्लोरीन के कारण होने वाले त्वचा के रूखेपन से बचा जा सकता है।

डाक्टर सलाह देते हैं कि सुबह 10 बजे से 4 बजे के बीच पुल में तैरने के लिए न उतरें। स्विमिंग पुल में तैरने के लिए सबसे अच्छा समय सुबह तड़के और शाम के समय सूर्यास्त के बाद है। इसके अलावा विटामिन सी से भरपूर फल व सब्जियां खाएं। शरीर के भीतर से हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पिएं। सप्ताह में एक बार फुल बॉडी मसाज भी किया जा सकता है। इससे शरीर पर बचे-खुचे क्लोरीन भी निकल जाएंगे और शरीर डिटॉक्सिफाई होगा।

Swimming skin care tips how to protect your skin and hair from chlorine water

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 01:31 PM

Topics:  

  • Beauty Tips
  • Dehydration
  • Hair Care Tips
  • Hindi News
  • Lifestyle News
  • Skin Care Tips
  • Swimming Pool

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.