

Aloe Vera For Hair: गर्मी का पारा चढ़ते ही डैंड्रफ, चिपचिपापन और बालों का टूटना एक आम सिरदर्द बन जाता है। महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स अक्सर फायदे की जगह नुकसान पहुँचाते हैं। ऐसे में आयुर्वेद विशेषज्ञों ने एलोवेरा को बालों की हर समस्या का वन-स्टॉप सॉल्यूशन बताया है। यह न सिर्फ स्कैल्प को ठंडक देता है बल्कि जड़ों को फौलादी मजबूती भी प्रदान करता है।
जैसे ही गर्मी दस्तक देती है तेज धूप और पसीना हमारे बालों की प्राकृतिक नमी छीन लेते हैं। धूल-मिट्टी के कारण स्कैल्प के पोर्स बंद हो जाते हैं जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। लेकिन घबराएं नहीं आपके घर के बगीचे में लगा एलोवेरा का इस्तेमाल इन सबका अंत कर सकता है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के अनुसार एलोवेरा में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों के लिए सुपरफूड का काम करते हैं। इसमें पाए जाने वाले प्रोटियोलिटिक एंजाइम स्कैल्प की मृत कोशिकाओं को रिपेयर करते हैं जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है।
गर्मियों में पसीने के कारण स्कैल्प ऑयली हो जाता है। एलोवेरा अतिरिक्त तेल को साफ कर बालों को फ्रेश और बाउंसी बनाता है।
इसके एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प के इन्फेक्शन को जड़ से खत्म करते हैं। यह गर्मियों की जलन और इरिटेशन में तुरंत राहत देता है।
यह बालों की गहराई तक जाकर मॉइस्चराइज करता है जिससे दोमुंहे बालों की समस्या खत्म होती है और बाल रेशमी व चमकदार बनते हैं।
डिजिटल युग में जहां समय की कमी है वहां ये नुस्खे आप मिंटों में आजमा सकते हैं।
गर्मियों में केमिकल युक्त शैम्पू का ज्यादा इस्तेमाल बालों को और ज्यादा ड्राई बना सकता है। एलोवेरा एक सुरक्षित और सस्ता विकल्प है। इसे रातभर लगाकर छोड़ने से बाल न केवल मजबूत होते हैं बल्कि स्कैल्प को भीषण गर्मी में भी ठंडक का एहसास होता रहता है।