शहद से बना ऐसा ऑर्गेनिक स्क्रब देगा आपके चेहरे को नई ताजगी, ऐसे बनाएं Honey Face Scrub, इस तरह करें इस्तेमाल

Honey Facepack
Published on: 
Updated on: 

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम आते ही स्किन बहुत ही ज्यादा डल और बेजान दिखने लगती है। इसकी एक वजह डिहाइड्रेशन है क्योंकि गर्मियों में पर्याप्त पानी न पीने की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जो कि स्किन डिहाइड्रेशन की वजह बन जाती है। ऐसे में आपके लिए 'हनी फेस स्क्रब' (Honey Face Scrub) काफी असरदार साबित हो सकता है। तो आइए जानें कैसे बनाएं 'हनी फेस स्क्रब'-

सामग्री

शहद 1 चम्मच

बेसन 2 चम्मच

चीनी

पानी

बनाने का तरीका

  • हनी फेस स्क्रब बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें।
  •  फिर आप इसमें 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच बेसन, चीनी और पानी डालें।
  •  इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।  
  • अब आपका हनी फेस स्क्रब बनकर तैयार हो चुका है।  

कैसे करें इस्तेमाल

  •  हनी फेस स्क्रब को लगाने से पहले आप चेहरे को वॉश करके साफ कर लें।  
  • इसके बाद आप तैयार स्क्रब को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • फिर आप चेहरे की हल्के हाथों से थोड़ी देर तक मसाज करें।  
  • इसके बाद आप इसको पानी से धोकर साफ कर लें।  
Navbharat Live
navbharatlive.com