Heavy Bust Styling: कुर्ती चुनते वक्त आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? जानें लें ये जरूरी फैशन हैक्स
Common Styling Mistakes: आजकल कई महिलाएं कुर्ती पहनते समय सिर्फ डिजाइन पर ध्यान देती हैं लेकिन गलत नेकलाइन और फैब्रिक भारी बस्ट को और ज्यादा उभरा हुआ दिखा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
कुर्ती ट्राई करती महिला (सौ. एआई)
Styling Tips for Heavy Bust: हर महिला चाहती है कि वह अपने कपड़ों में कॉन्फिडेंट और खूबसूरत दिखे लेकिन हैवी बस्ट वाली महिलाओं के लिए सही कुर्ती चुनना अक्सर एक चुनौती बन जाता है। सही स्टाइलिंग न केवल आपके शरीर के अनुपात को संतुलित करती है बल्कि आपको पहले से ज्यादा फिट और ग्रेसफुल भी दिखाती है।
अक्सर महिलाएं हैवी बस्ट को छिपाने के लिए बहुत ढीले कपड़े पहनने लगती हैं जिससे वे और भी ज्यादा भारी दिखने लगती हैं। फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही कट और डिजाइन के जरिए आप अपने लुक को पूरी तरह बदल सकती हैं। यहां 5 असरदार टिप्स दिए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप फैशनेबल लग सकती हैं।
नेकलाइन का सही चुनाव
हैवी बस्ट वाली महिलाओं के लिए V-Neck सबसे अच्छा विकल्प है। यह गले और छाती के हिस्से को लंबाई का भ्रम देता है जिससे अपर बॉडी कम भारी लगती है। इसके विपरीत हाई नेक, बंद गला या भारी कढ़ाई वाले गलों से बचना चाहिए क्योंकि ये ध्यान उसी हिस्से पर केंद्रित करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Fasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
Breastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
फैब्रिक पर दें ध्यान
स्टाइलिंग में कपड़े का चुनाव बहुत मायने रखता है। हैवी बस्ट वाली महिलाओं को क्रेप, जॉर्जेट या सॉफ्ट कॉटन जैसे फ्लोई फैब्रिक चुनने चाहिए जो शरीर पर चिपकते नहीं हैं। कड़क कपड़े जैसे टिश्यू या रॉ सिल्क शरीर को और ज्यादा चौड़ा दिखाते हैं।
यह भी पढ़ें:- Yoga For Periods: पीरियड्स के मुश्किल दिनों को आसान बनाएंगे ये 5 योगासन, मूड रहेगा एकदम फ्रेश
ए-लाइन और अनारकली कुर्ती
ए-लाइन (A-Line) कुर्तियां हैवी बस्ट को बैलेंस करने के लिए बेहतरीन हैं। इनका घेरा नीचे की तरफ फैलने वाला होता है जो शरीर के निचले हिस्से और ऊपरी हिस्से के बीच एक संतुलन बनाता है। स्ट्रेट कट कुर्ती की तुलना में यह आपको ज्यादा स्लिम लुक देती है।
प्रिंट्स और पैटर्न का खेल
हमेशा छोटे प्रिंट्स का चुनाव करें। बड़े और बोल्ड प्रिंट्स छाती वाले हिस्से को और ज्यादा उभरा हुआ दिखाते हैं। इसके अलावा वर्टिकल स्ट्राइप्स आपको लंबा और पतला दिखाने में मदद करती हैं।
डार्क कलर्स का जादू
गहरे रंग जैसे नेवी ब्लू, ब्लैक, डार्क ग्रीन या मैरून हमेशा स्लिमिंग इफेक्ट देते हैं। अगर आप कुर्ती के ऊपरी हिस्से में गहरे रंग का इस्तेमाल करती हैं तो यह हैवी बस्ट को काफी हद तक कम दिखाने में मदद करता है।
अगर आप कुर्ती स्टाइल कर रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान हमेशा रखें। कुर्ती न तो बहुत टाइट होनी चाहिए और न ही बहुत ढीली। सही फिटिंग और सही सपोर्टिव लॉन्जरी आपके पूरे लुक को बदल सकते हैं।
