- Hindi News »
- Lifestyle »
- Signs Of Narcissistic Relationship And Impact On Mental Health
प्यार या दिमागी खेल? जानें क्या है नार्सिसिस्टिक रिलेशनशिप, जो अंदर ही अंदर आपको कर रहा है खोखला
Narcissistic Relationship: कई बार रिश्ता बाहर से परफेक्ट दिखता है लेकिन अंदर ही अंदर मानसिक थकान, आत्मविश्वास की कमी और खालीपन पैदा करने लगता है। ऐसे रिश्तों को नार्सिसिस्टिक रिलेशनशिप कहा जाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

रिश्ते में उलझी और परेशान महिला (सौ. एआई)
Narcissistic Relationship Signs: अक्सर कहा जाता है कि इंसान का प्यार खुद नहीं मरता बल्कि उसे पार्टनर की लगातार अनदेखी और आत्ममुग्धता (Narcissism) मार देती है। आज के दौर में जहां सोशल मीडिया और सेल्फ-ब्रांडिंग का चलन बढ़ा है वहां रिश्तों में नार्सिसिज्म एक कड़वी हकीकत बनकर उभरा है। साइकोलॉजिस्ट के अनुसार नार्सिसिस्टिक व्यक्तित्व वाला व्यक्ति खुद को ब्रह्मांड का केंद्र मानता है। उसे हर पल तारीफ और अटेंशन चाहिए होता है और ऐसा न होने पर वह रिश्ते में दूरियां और कड़वाहट पैदा करने लगता है।
क्या होता है नार्सिसिज्म?
मेडिकल रिपोर्ट्स की मानें तो नार्सिसिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर केवल रोमांस तक सीमित नहीं है। यह व्यक्ति के काम, पैसे और सामाजिक व्यवहार को भी प्रभावित करता है। ऐसे लोग अंदरूनी रूप से असुरक्षित होते हैं और अक्सर अपनी तुलना दूसरों से करते हैं। एक संतुलित रिश्ते में दोनों की भावनाओं की कद्र होती है लेकिन नार्सिसिस्ट व्यक्ति केवल अपनी जरूरतों और इच्छाओं को प्राथमिकता देता है जिससे सामने वाले को अपनी अहमियत शून्य लगने लगती है।
पहचानें ये रेड फ्लैग्स
एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर छोटी बहस नार्सिसिज्म नहीं है लेकिन यदि आपका पार्टनर नीचे दिए गए व्यवहार लगातार कर रहा है तो सावधान हो जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
Endangered Species Day: हर साल धरती से विलुप्त हो रही हजारों प्रजातियां, काले मुंहे वाले बंदर बचे हैं सबसे कम
गैसलाइटिंग (Gaslighting): आपको अपनी ही सच्चाई और याददाश्त पर शक करने के लिए मजबूर करना।
लगातार वैलिडेशन की मांग: हर वक्त अपनी तारीफ सुनने की चाहत रखना।
यह भी पढ़ें:- Weight Loss Secret: डायबिटीज और मोटापे के लिए रामबाण! बिना गेहूं के आटे के बनाएं सॉफ्ट हाई-प्रोटीन रोटी
सहानुभूति की कमी: आपकी तकलीफ या नजरिए को पूरी तरह नजरअंदाज करना।
नियंत्रण की चाहत: रिश्ते का मूड और दिशा हमेशा अपनी मर्जी से तय करना।
बाउंड्री का सम्मान न करना: आपकी प्राइवेसी या व्यक्तिगत सीमाओं को बार-बार लांघना।
लेबल लगाने से पहले बरतें सावधानी
आजकल नार्सिसिस्ट शब्द एक ट्रेंड बन गया है। साइकोलॉजिस्ट चेतावनी देते हैं कि हर स्वार्थी व्यवहार या तकरार को नार्सिसिज्म कहना गलत है। जल्दबाजी में पार्टनर पर ऐसा लेबल लगाना रिश्ते को सुधारने के बजाय और अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। जागरूकता और समझदारी के बीच एक महीन रेखा है जिसे पहचानना जरूरी है।
स्वस्थ रिश्ते सहानुभूति, जिम्मेदारी और भावनात्मक सुरक्षा पर टिकते हैं। यदि आपको लगता है कि आपका रिश्ता मानसिक रूप से थका देने वाला हो गया है तो आत्ममंथन करें और जरूरत पड़ने पर प्रोफेशनल काउंसलर की मदद लेने में न हिचकिचाएं। दूसरों में कमियां ढूंढने से पहले खुद की भावनाओं की सुरक्षा करना भी आपकी जिम्मेदारी है।
Signs of narcissistic relationship and impact on mental health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














