Shweta Tiwari Fitness: 45 की उम्र में भी कैसे दिखती हैं श्वेता इतनी फिट? Pilates से लेकर डाइट तक जानें रूटीन

Shweta Tiwari Fitness Routine: श्वेता तिवारी 45 की उम्र में भी अपनी फिटनेस और टोन्ड लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिलाटेस, वॉकिंग, वेट ट्रेनिंग और डाइट से जुड़े उनके फिटनेस रूटीन पर डालें एक नजर।
Shweta tiwari fitness routine pilates diet workout.
श्वेता तिवारीफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Shweta Tiwari Fitness Regime: श्वेता तिवारी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। 45 साल की उम्र में उनका फिट और ग्लोइंग लुक अक्सर सोशल मीडिया पर छाया रहता है। आपको बता दें कि श्वेता की फिटनेस रूटीन केवल घंटों जिम में बीताना नहीं है। वे एक्सरसाइज के साथ डाइट का भी पूरा ख्याल रखती हैं।

Pilates को बनाया रूटीन का हिस्सा

श्वेता ने बताया कि वे खुद को फिट रखने के लिए पिलाटेस भी करती हैं। शुरू किया है। इसके साथ वह वेट ट्रेनिंग भी करती हैं। पिलाटेस शरीर के कोर, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी पर काम करता है, जबकि वेट ट्रेनिंग से मसल्स मजबूत होते हैं। वे योग नहीं करती हैं।

वॉकिंग है उनकी फिटनेस का हिस्सा

फिट रहने के लिए हर दिन बहुत मुश्किल वर्कआउट करना जरूरी नहीं है। श्वेता की बताई रूटीन में वॉकिंग भी शामिल है। नियमित चलना शरीर को एक्टिव रखने का आसान तरीका है और इसे रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करना भी आसान है।

डाइट में रखती हैं बैलेंस

श्वेता का फिटनेस फोकस सिर्फ वजन कम करना नहीं है, इस के बजाय शरीर को एक्टिव और मजबूत रखना भी जरूरी है। उनकी डाइट में कोई एक तरह का खास खाना नहीं होता है। इसमें वे वेरायटी रखती हैं। उनके हिसाब से डाइट हो या एक्सरसाइज इसमें नियमित होना अधिक जरूरी है।

Shweta tiwari fitness routine pilates diet workout.
नवंबर में है शादी तो अभी से शुरू कर दें तैयारी, एक्सपर्ट के इन 2 नुस्खों से पाएं Bridal Glow

45 की उम्र में फिटनेस का फोकस

श्वेता की फिटनेस जर्नी में उम्र बढ़ने के साथ वर्कआउट को भी शरीर की जरूरत के हिसाब से बदलना जरूरी बताया गया है। पिलाटेस, वॉकिंग या वेट ट्रेनिंग जैसी एक्टिविटी को अपनी उम्र और अपने शरीर के जरूरत के हिसाब से करें, किसी के दिखावे में नहीं।

नींद और रिकवरी को भी देती हैं महत्व

फिटनेस में सिर्फ वर्कआउट ही नहीं, बल्कि शरीर को पर्याप्त आराम देना भी फिट रहने के लिए जरूरी है। श्वेता की फिटनेस रूटीन से समझा जा सकता है कि एक्सरसाइज, डाइट और रिकवरी के बीच बैलेंस बनाए रखना जरूरी है। खासकर 40 के बाद शरीर की रिकवरी और मसल्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वर्कआउट करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com