आजकल की लाइफस्टाइल के चलते शरीर अक्सर प्रोटीन का कमी सामना करता है। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर को एनर्जेटिक रखता है। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर रखता है। प्रोटीन की कमी से कमजोरी, थकान, बालों का झड़ना, मांसपेशियों की कमजोरी सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त सुपरफूड जरूर शामिल करें।