

Bridal Glow Tips: अगर नवंबर में आपकी शादी होने वाली है और आप चाहती हैं कि शादी के दिन आपका चेहरा भी ग्लो और फ्रेश लगे, तो आखिरी समय में स्किन केयर या मेकअप करने से कुछ नहीं होगा। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरु कर दें।
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ब्राइडल ग्लो पाने के दो आसान तरीके बताए हैं, जिसे फॉलो करके आप भी पा सकती हैं सेलिब्रिटी जैसी चमकती त्वचा। जानिए क्या है वे नुस्खे।
श्वेता शाह ने बताया दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में घी डालकर करने से स्किन को पोषण मिलता है। यह तरीका काफी पुराना है, लेकिन इसका असर सीधे स्किन पर पड़ता है। बता दें कि घी में विटामिन ए और फैटी एसिड होते हैं, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में लंबे समय से होता आया है।
रात में करीब 100 ml पानी में किशमिश और केसर के 2 धागे भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को भीगी हुई किशमिश तथा केसर के साथ खा लें और पानी को पी लें। किशमिश पाचन में सहायक होता है और इसमें आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने और ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए जरूरी है। किशमिश में फाइबर, पोटैशियम और प्लांट बेस्ड कंपाउंड होते हैं।
जबकि केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और मुंहासे, दाग-धब्बों को दूर करके चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाते हैं।
इसके अलावा अच्छी और संतुलित आहार लेनी भी जरूरी है। साथ में पर्याप्त पानी, अच्छी नींद, नियमित फिजिकल एक्टिविटी भी एक हेल्दी स्किन के लिए जरूरी है। अपनी स्किन टाइप के अनुसार रोजाना स्किन केयर रूटीन को भी फॉलो करें। अगर होने वाली दुल्हन को एक्ने, पिगमेंटेशन या कोई भी स्किन संबंधी समस्या है, तो इसके लिए पहले से डर्मटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
ब्राइडल ग्लो के लिए किसी एक नुस्खे पर निर्भर रहने की बजाय अपनी पूरी लाइफस्टाइल दो हेल्दी बनाएं। रोजाना मौसमी फल, हरी सब्जियां, पर्याप्त प्रोटीन व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लें। नींद से समझौता न करें। साथ ही, शादी के करीब आते-आते नए स्किन केयर प्रोडक्ट का किसी भी नए ट्रीटमेंट की शुरुआत न करें।